O Romeo-Tu Yaa Main Collection:'ओ रोमियो' ने जमाई धाक, तो बॉक्स आफिस पर रेंग-रेंग के बढ़ रही 'तू या मैं'

O Romeo-Tu Yaa Main Collection: शाहिद कूपर की ओ रोमियो' और शनाया की फिल्म 'तू या मैं' को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. चलिए दोनों के बॉक्स आफिस कलेक्शन के बारे में जानते हैं-

O Romeo-Tu Yaa Main Collection: शाहिद कूपर की ओ रोमियो' और शनाया की फिल्म 'तू या मैं' को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. चलिए दोनों के बॉक्स आफिस कलेक्शन के बारे में जानते हैं-

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
O Romeo-Tu Yaa Main

O Romeo-Tu Yaa Main Photograph: (Nadiadwala Grandson Entertainment- Colour Yellow Productions)

O Romeo-Tu Yaa Main Collection: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म ओ रोमियो (O Romeo) को लेकर खबरों में बने हुए हैं.ये फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए थी और अब इसे बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन पूरे हो गए हैं. इसी के साथ शनाया कपूरी (Shanya Kapoor) की  'तू या मैं' (Tu Yaa Main) भी रिलीज की गई थी. तो जानते हैं, दोनों फिल्मों को छह दिन में  बॉक्स ऑफिस पर कैसा कलेक्शन रहा है.

Advertisment

'ओ रोमियो' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने 8.50 करोड़ से ओपनिंग की थी. वहीं दूसरे दिन 12.65, तीसरे दिन 9 करोड़, चौथे दिन 4.85 और 5वें दिन फिल्म ने 5.25 करोड़ कमाए. अब छठे दिन की कमाई सामने आ गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के छठे दिन फिल्म ने 3.5 करोड़ कमाए. इसी के साथ इसकी कुल कमाई (O Romeo Box Office Collection) 43.85 करोड़ हो गई है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 67.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

रेंग-रेंग के बढ़ रही 'तू या मैं'

शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ को भी रिलीज हुए 6 दिन ही हुए हैं. हालांकि फिल्म सिनेमाघरों में शाहिद की ओ रोमियो के मुकाबले कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है. फिल्म ने छठे दिन महज 27 लाख का कलेक्शन किया. इसके बाद इसकी अब तक की कुल कमाई (Tu Yaa Main Box Office Collection) 3.97 करोड़ हो गई है. साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 4.35 करोड़ का कलेक्शन किया.

ये भी पढ़ें- The 50: शो के टॉप 20 कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने, इस दिन शूट हो सकता है ग्रैंड फिनाले?

tu yaa main O Romeo
Advertisment