O Romeo BO Collection Day 1: ओ रोमियो बनी शाहिद की छठी सबसे बड़ी फिल्म, ओपनिंग डे में ही उड़ाया गर्दा

O Romeo Box Office Collection Day 1: एक्टर शाहिद कपूर की ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. जानते हैं, फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की.

O Romeo Box Office Collection Day 1: एक्टर शाहिद कपूर की ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. जानते हैं, फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
O ROMEO

O ROMEO Photograph: (@NadiadwalaGrandson)

O Romeo Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की मचअवेटेड फिल्म ओ रोमियो (O Romeo) सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धमाल मचा रही. वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्मने ओपनिंगडे पर अच्छी खासी कमाई की है. चलिए जानते हैं ओ रोमियो का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

Advertisment

ओ रोमियो का ओपनिंग डे कलेक्शन

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर जब रिलीज हुई था तो फैंस काफी एक्साइटेड थे. लेकिन मेकर्स ने इसका ज्यादा प्रमोशन नहीं किया और अब रिलीज के बाद लग रहा है कि इसकी जरूरत भी नहीं थी, क्योंकि स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ इस फिल्म के लिए काम कर रहा है और फिल्म कोअच्छी ओपनिंग मिली है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'ओ रोमियो' ने रिलीज के पहले दिन 8.25 करोड़  (O Romeo Box Office Collection Day 1) की कमाई की.

शाहिद की छठी सबसे बड़ी ओपनर 

‘ओ रोमियो’ ने अपनी ओपनिंग डे की कमाई के साथ शाहिद की टॉप 10 ओपनर्स की लिस्ट में शामिल हो गई है. ‘ओ रोमियो’ ने शाहिद की  तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया, मौसम, बत्ती गुल मीटर चालू , हैदर और रंगून को पीछे थोड़ दिया है. वहीं, कबीर सिंह-20.21 करोड़, पद्मावत-19 करोड़, शानदार -13.10 करोड़, आर… राजकुमार-10.10 करोड़, उड़ता पंजाब -10.05 करोड़ ओ रोमियो की कमाई से आगे है. अब देखना होगा कि शाहिद की ये फिल्म आगे कितने रिकोर्ड तोड़ती है.

ये भी पढ़ें- O Romeo Cast Fees: शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी ने वसूली करोड़ों की फीस, तो इन दो स्टार्स ने नहीं लिया 1 भी रुपया

Shahid Kapoor O Romeo
Advertisment