नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन इस दिन लेंगे सात फेरे, डेट और शादी की रस्मों पर आया बड़ा अपडेट

Nupur Sanon and Stebin Ben Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और मशहूर सिंगर स्टेबिन की शादी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

Nupur Sanon and Stebin Ben Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और मशहूर सिंगर स्टेबिन की शादी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

author-image
Uma Sharma
New Update
Nupur Sanon and Stebin Ben

Nupur Sanon and Stebin Ben

Nupur Sanon and Stebin Ben Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. जी हां, लंबे समय से दोनों के एक-दूसरे को डेट करने की खबरें सामने आ रही हैं और कई मौकों पर उन्हें साथ भी देखा गया है. अब नूपुर और स्टेबिन की शादी को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है, जिसने इन चर्चाओं को और तेज कर दिया है. 

Advertisment

कब और कहां होगी शादी?

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी की तारीख कन्फर्म हो चुकी है. रिपोर्ट के अनुसार, दोनों 11 जनवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे. इससे पहले शादी की तारीख को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब इन्हें गलत बताया गया है.

रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि शादी से जुड़े कार्यक्रम 9, 10 और 11 जनवरी तक चलेंगे, जबकि विवाह समारोह 11 जनवरी को होगा. सूत्र के अनुसार, “परिवारों ने 11 जनवरी को शादी की तारीख तय की है. शादी निजी लेकिन बेहद शानदार होगी, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे.”

रिसेप्शन में आएंगे बॉलीवुड सितारे

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन चाहते हैं कि उनकी शादी पूरी तरह से निजी रहे. इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए जाएंगे. उदयपुर में बीते कुछ वर्षों में कई बड़ी सेलिब्रिटी शादियां हुई हैं, लेकिन यह समारोह काफी हद तक पर्सनल रखा जाएगा और फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से बहुत कम लोग इसमें शामिल होंगे.

उदयपुर में होने वाली शादी में इंडस्ट्री से आने वालों में कृति सेनन और उनके कुछ करीबी लोग शामिल होंगे. वहीं, मनोरंजन जगत के बाकी दोस्त शादी समारोह में नहीं, बल्कि मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में शिरकत करेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, यह रिसेप्शन 13 जनवरी को आयोजित किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई सितारों के शामिल होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: करवा चौथ पर Priyanka Chopra को नहीं दिखा चांद, तो निक जोनस ने प्लेन से आसमान में ले जाकर तुड़वाया व्रत, जानें मजेदार किस्सा

Stebin Ben nupur sanon
Advertisment