New Year 2026: ऐश्वर्या-अभिषेक से करीना-सैफ तक, सेलेब्स ने शेयर की नए साल की खास तस्वीरें

Bollywood Celebs New Year Photos: साल 2026 की शानदार शुरुआत हो चुकी है. तो वहीं बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के सितारों ने भी नए साल का जश्न अपने-अपने अंदाज में मनाया और सोशल मीडिया के जरिए फैंस को शुभकामनाएं दीं.

Bollywood Celebs New Year Photos: साल 2026 की शानदार शुरुआत हो चुकी है. तो वहीं बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के सितारों ने भी नए साल का जश्न अपने-अपने अंदाज में मनाया और सोशल मीडिया के जरिए फैंस को शुभकामनाएं दीं.

author-image
Uma Sharma
New Update
Bollywood Celebs New Year Photos

New Year

Bollywood Celebs New Year Photos: साल 2025 को अलविदा कहकर 2026 की शानदार शुरुआत हो चुकी है. जी हां, आम लोगों की तरह बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के सितारों ने भी नए साल का जश्न अपने-अपने अंदाज में मनाया और सोशल मीडिया के जरिए फैंस को शुभकामनाएं दीं. करीना कपूर, करिश्मा कपूर, तृप्ति डिमरी, ऋतिक रोशन से लेकर विराट-अनुष्का तक, कई सितारों ने नए साल की तस्वीरें  साझा कीं. तो आइए जानते हैं किस सेलेब ने कैसे किया 2026 का स्वागत.

Advertisment

दिशा पाटनी और मौनी रॉय का वेकेशन मूड

मौनी रॉय और दिशा पाटनी नए साल पर भी एक साथ नजर आईं. दोनों दोस्तों के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं.

rd

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक शांत और सुकून भरी जगह से साथ में तस्वीर शेयर की और फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दीं.

sd

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की न्यू ईयर फोटो एक फैन ने सोशल मीडिया पर शेयर की, जो तेजी से वायरल हो रही है.

ert

रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा

रश्मिका मंदाना ने 30 दिसंबर 2025 को फिल्म इंडस्ट्री में अपने 9 साल पूरे किए. इसी के साथ उन्होंने नए साल के सफर की भी शुरुआत का जश्न मनाया.

वहीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपने प्यार को शादी का नाम देने वाले हैं. इस बीच विजय देवरकोंडा की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रही है. इन फोटोज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

नेहा धूपिया और अंगद बेदी

नेहा धूपिया ने पति अंगद बेदी के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों लिप-लॉक करते नजर आए. यह फोटो नए साल पर कपल गोल्स दे रही है.

तृप्ति डिमरी

तृप्ति डिमरी ने नए साल का जश्न सादगी से मनाया. उन्होंने 30-31 दिसंबर के आसपास एक इंस्टाग्राम रील शेयर की, जिसमें उन्होंने 2025 के अपने खास पलों को दिखाया.

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने पति और परिवार के साथ नए साल की झलकियां शेयर कीं. उन्होंने एक इमोशनल रील पोस्ट करते हुए लिखा, “2026 के लिए संकल्प: बड़े और पॉजिटिव सपनों को साकार करना.”

r

सोहा अली खान

सोहा अली खान ने भी दिसंबर 2025 के आखिरी दिनों में पोस्ट शेयर कर नए साल का स्वागत किया.

sdf (2)

ऋतिक रोशन और सबा आजाद

ऋतिक रोशन ने सबा आजाद के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “हमारे आसपास कुछ खुशमिजाज परछाइयां नाचती नजर आईं. 2025 का अंत बेहद खूबसूरत रहा. आप सभी को 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं.”

sd (1)

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर ने एक प्यारी सी तस्वीर के साथ लिखा, “Faith, Love, Hope.”

sdf (3)

करीना कपूर खान और सैफ अली खान

करीना कपूर खान ने पति सैफ अली खान के साथ नए साल में एंट्री की और दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं.

df

सामंथा रुथ प्रभु

सामंथा रुथ प्रभु नए साल का जश्न पुर्तगाल में मना रही हैं. बताया जा रहा है कि उनके साथ निर्देशक राज निदिमोरू भी मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba पर बनने जा रही वेब सीरीज 'संत', 2 साल से चल रही रिसर्च, जानें कब और कहां देख सकेंगे?

Tripti Dimri Kareena Kapoor New Year
Advertisment