/newsnation/media/media_files/2026/01/04/new-year-2026-bhojpuri-films-khesari-lal-yadav-agni-pariksha-amrapali-dubey-cid-bahu-nirahua-2026-01-04-17-24-00.jpg)
New Year 2026 Bhojpuri Film
New Year 2026 Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा के लवर्स के लिए नया साल 2026 जबरदस्त होने वाला है. इस साल बड़े स्टार्स की कई दमदार फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं. कॉमेडी से लेकर एक्शन, फैमिली ड्रामा और सस्पेंस तक, हर तरह का मसाला दर्शकों को मिलने वाला है. खेसारी लाल यादव, निरहुआ और आम्रपाली दुबे जैसे सितारे अपने-अपने अंदाज में फैंस का मनोरंजन करेंगे.
अग्नि परीक्षा
खेसारी लाल यादव की ये एक्शन फिल्म होली 2026 के आसपास रिलीज हो सकती है. फिल्म पहले थिएटर में आएगी और बाद में ओटीटी पर दस्तक देगी. इसमें खेसारी (Khesari lal yadav) का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिलेगा.
विवाह 4
फैमिली ड्रामा पसंद करने वालों के लिए 'विवाह 4' साल 2026 के जून-जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है. आम्रपाली दुबे और प्रदीप पांडे 'चिंटू' की जोड़ी चर्चा में है.
निरहुआ हिंदुस्तानी 5
भोजपुरी की सबसे हिट फ्रेंचाइजी 'निरहुआ हिंदुस्तानी' का पांचवां पार्ट 'निरहुआ हिंदुस्तानी 5' भी इसी साल रिलीज हो सकता है. निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की सुपरहिट जोड़ी फिर साथ नजर आएंगी.
सीआईडी बहू
सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'सीआईडी बहू' भी जल्द रिलीज हो सकती है. इसमें आम्रपाली दुबे मुख्य किरदार में नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्देशन अनंजय रघुराज कर रहे हैं.
सास बहु यमराज
इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में 'सास बहू यमराज' है, जिसमें विक्रांत सिंह और आम्रपाली दुबे एक साथ लीड रोले में नजर आएंगे. संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में बनी फिल्म के निर्माता रोशन सिंह हैं.
ये भी पढ़ें: Dhurandhar की जबरदस्त सक्सेस के बीच Sara Arjun ने शेयर किया पोस्ट, बोलीं- जितना शुक्रिया अदा करूं कम है
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us