/newsnation/media/media_files/2026/02/12/surbhi-jyoti-1-2026-02-12-08-38-44.jpg)
Surbhi Jyoti Photograph: (Surbhi Jyoti (Instagram))
Naagin Fame Actress Announce Pregnancy: एकता कपूर का मोस्ट पॉपूलर शो नागिन सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है. फिलहाल इस शो का 7वां सीजन चल रहा है, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी नागिन के रोल में नजर आ रही हैं. लेकिन इससे पहले टीवी की कई हसीनाएं नागिन बनकर लोगों का दिल जीत चुकी हैं. अब इन्हीं में से एक ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है. चलिए जानते हैं टीवी की कौन सी नागिन प्रेग्नेंट हैं.
इस एक्ट्रेस ने फैंस को दी गुड न्यूज
हम बात कर रहे हैं, नागिन 3 में बेला का रोल प्ले करने वाली सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) की. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया, जिसमें उनके और पति सुमित सूरी के पैरआपस में नजर आ रहे हैं और बीत में बच्चे की छोटी-सी सफेद जूती है. इसी के साथ सुरभि ने कैप्शन में लिखा- 'हमारा सबसे बड़ा एडवेंचर शुरू हो रहा है.' एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वो जून में बेबी का स्वागत करेंगी.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us