/newsnation/media/media_files/2026/03/07/masterchef-india-winner-2026-03-07-17-39-49.jpg)
MasterChef India
MasterChef India Season 9: मास्टरसेफ इंडिया 2026 के सीजन-9 को अपना विनर मिल गया है. ये शो नागपुर के दो भाइयों- विक्रम गंधे और अंजिक्य गंधे ने अपने नाम किया. 6 मार्च को विनर का अनाउसमेंट हुआ और उसके बाद हर तरफ चर्चा होने लगी कि आखिर कौन हैं ये गंधे ब्रदर्स? विक्रम और अंजिक्य ने अपनी कुकिंग स्किल से जजों के साथ-साथ दर्शकों का भी दिल जीता. तो आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं ये दो भाई दोनों तबाही?
विक्रम और अंजिक्य
मास्टरसेफ इंडिया सीजन-9 इस बार अलग फॉर्मेट में देखने को मिला. जिसमें जोड़ी में कंटेस्टेंट आए थे. इन जोड़ियों में सबसे फेमस विक्रम और अंजिक्य हुए. आज इन दोनों भाईयों को गंधे ब्रदर्स के नाम से जाना जाता है. गंधे ब्रदर्स मूल से महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले हैं. अजिंक्य गंधे पेशे से एक आर्किटेक्ट हैं, जबकि विक्रम ने 19 साल की उम्र में एक छोटी कैंटीन से अपना कुकिंग सफर शुरू किया था. इसके अलावा वो नागपुर में ही 'Place Bakehouse' से रेस्टोरेंट भी चलाते हैं.
ट्रेडिशनल इंडियन फ्लेवर्स और मॉडर्न प्रेजेंटेशन
मास्टर सेफ इंडिया में गंधे ब्रदर्स ने अपनी कुकिंग स्किल से जजों का दिल जीता. उन्होंने पूरे सीजन में ट्रेडिशनल इंडियन फ्लेवर्स और मॉडर्न प्रेजेंटेशन से भरपूर तालमेल दिखाया. इनकी जोड़ी को शो के दौरान दर्शकों से भरपूर प्यार मिला. उनकी जोड़ी को शो के दौरान दोनों भाई दोनों बताही टैगलाइन से भी जाना गया.
'नागपुर का सावजी स्वाद'
बता दें कि जब मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9 का ऐलान हुआ, तो हर कोई चौंक गया क्योंकि पहली बार शो इंडिविजुअली नहीं, बल्कि 'जोड़ियों' में होने जा रहा है अजिंक्य और विक्रम के लिए यह सबसे बड़ी परीक्षा थी. घर की रसोई में साथ काम करना और नेशनल टेलीविजन पर जजों की तीखी नजरों के सामने कुकिंग करना दो अलग बातें थीं. एक तरफ विकास खन्ना की पारखी नजर तो दूसरी तरफ रणवीर बरार का नजाकत भरा अंदाज और कुणाल कपूर की तकनीकी बारीकियों का समाना करना आसान बात नहीं थी. इन तीनों के सामने गंधे भाइयों ने जब कदम रखा, तो उनके पास सिर्फ एक हथियार था 'नागपुर का सावजी स्वाद' और 'आर्किटेक्चरल प्रेजेंटेशन'. मास्टरसेफ इंडिया में गंधे ब्रदर्स का मुकाबला साई श्री और चंदा (मां-बेटी) और अंजू और मंजू (बहनें) से था. हालांकि, कड़े मुकाबले के बाद गंधे ब्रदर्स ने अपनी कुकिंग स्किल से को मोह लिया.
ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Advance Booking: धुरंधर-2 की एडवांस बुकिंग शुरू, प्रीव्य शो के लिए एक घंटे में बिके 7500 टिकट
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us