/newsnation/media/media_files/2026/03/07/dhurandhar-2-2-2026-03-07-17-25-25.jpg)
Dhurandhar 2
Dhurandhar 2 Advance Booking: आदित्य धर द्वारा निर्देशित और सुपरस्टार रणवीर सिंह स्टारर धुरंदर-द रिवेंज का धमाकेधार ट्रेलर रिलीज चुका है. ट्रेलर में रणवीर एक दम खतरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. इसके साथ ही अब फैंस को फिल्म की एडवांस बुकिंग का इंतजार है. तो ऐसे में चलिए जानते हैं कि कब से आप इसकी एडवांस बुकिंग कर सकते हैं और पेड-प्रीव्य शो कब देख सकेंगे.
एडवांस बुकिंग शुरू
जानकारी के मुताबिक, धुरंधर के मेकर्स ने शुक्रवार को एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है. हालांकि यह बुकिंग रिलीज से एक दिन पहले 18 मार्च के पेड-प्रीव्य के शोज के लिए है. धुरंधर-2 की हाइप इस बात से लगाई जा सकती है कि शुक्रवार 11 बजे पेड-प्रीव्य के एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी सिर्फ एक घंटे के अंदर 7500 टिकट बिक गए. 18 मार्च को शाम 5 बजे से लेकर रात तक तकरीबन हर सिनेमाघरों में 5-6 शो रखे गए हैं. बताया जा रहा है कि ये अब तक का सबसे बड़ा पेड प्रीमियर है.
क्या एडवांस बुकिंग में 'द कॉल हिम ओजी' का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
आपको बता दें कि पेड प्रीव्यू शोज से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म पवन कल्याण की 'द कॉल हिम ओजी' है. यह फिल्म बीते साल सितंबर में रिलीज हुई थी. जिससे मेकर्स ने 23 करोड़ रुपये कमाए थे.
फिल्म की एडवांस बुकिंग कब?
आपको बता दें कि फिल्म की एडवांस बुकिंग इंटरनेशनल फैंस के लिए इसी हफ्ते शुरु हो चुकी है. इसी के साथ फिल्म के मेकर्स इंडिया में भी एडवांस बुकिंग की प्लानिंग कर रहे हैं. इससे पहले रणवीर कपूर ने अपने फैंस को खुश खबरी देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था. जिसमें उन्होंने बताया कि धुरंधर-द रिवेंज 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ये फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड और मलयायल भाषा में देखी जा सकती है.
टिकटों की कीमत
जानकारी के मुताबिक, नेशनल चेन्स धुरंधर फिल्म के लिए सुपर ब्लॉकबस्टर प्लस प्राइसिंग चार्ट लॉन्च कर रही हैं. इससे टिकट की प्राइसिंग ज्यादा महंगी होगी. जो पहले से ही स्टैडर्ड से 10-25 प्रतिशत ज्यादा हो सकती है. मेकर्स ने टिकट प्राइस इसलिए ज्यादा रखी है क्योंकि फिल्म की रनटाइम ज्यादा है. इससे कलेक्शन पर असर पड़ सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेड-प्रीव्यू शोज के लिए औसतन 400 रुपये से लेकर 600 रुपये के टिकट मिल रहे हैं. जबकि गोल्ड कैटेगरी में टिकट की कीमत 1200 रुपये है.
खतरनाक अवतार में दिखेंगे रणवीर
धुरंदर-द रिवेंज यानि पार्ट-2 वहीं से शुरू होगी जहां से पार्ट-1 खत्म हुआ था. इसमें रणवीर जासूस हमजा अली मजारी के मुख्य किरदार में कमबैक करेंगे. पार्ट -2 के ट्रेलर को देखकर फेंस समझ गए होंगे कि इस बार रणवीर बड़े पर्दे पर पहले से भी ज्यादा खतरनाक अवतार में नजर आएंगे. वहीं फिल्म के अन्य बड़े कलाकारों में संजय दत्त एसपी चौधरी अससम की भूमिका में, आर. माधवन अजय सान्याल की किरदार में नजर आएंगे. इनके अलावा अजुर्न रामपाल मेजर इकबाल के दमदार रोल में दिखाई देंगे. इसके अलावा पार्ट-1 में रहमान डकैत के किरदार में नजर आए अक्षय खन्ना भी पार्ट-2 में नजर आ सकते हैं लेकिन इस बारे में मेकर्स की तरफ किसी तरह से ऑफिशियल अनाउसमेंट नहीं किया है.
ये भी पढ़ें: 50 करोड़ के मानहानि केस को वापस लेंगे कुमार सानू? लेकिन एक्स वाइफ के सामने रख दी ये शर्त
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us