50 करोड़ के मानहानि केस को वापस लेंगे कुमार सानू? लेकिन एक्स वाइफ के सामने रख दी ये शर्त

Kumar Sanu on Back Defamation Case Against Ex-Wife: पिछले कुछ महीनों से मशहूर सिंगर कुमार सानू और एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद चल रहा है. अब ताजा अपडेट आई है कि जब रीता पब्लिक्ली माफी मांगती हैं तब ही सिंगर केस वापस लेंगे.

Kumar Sanu on Back Defamation Case Against Ex-Wife: पिछले कुछ महीनों से मशहूर सिंगर कुमार सानू और एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद चल रहा है. अब ताजा अपडेट आई है कि जब रीता पब्लिक्ली माफी मांगती हैं तब ही सिंगर केस वापस लेंगे.

author-image
Uma Sharma
New Update
kumar sanu rita bhattacharya

Kumar Sanu on Back Defamation Case Against Ex-Wife: 90 के दशक के मशहूर सिंगर कुमार सानू का एक्स पत्नी रीता भट्टाचार्य से काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था. ये मामला और ज्यादा तब गरमा गया जब रीता ने कुमार के खिलाफ इंटरव्यू देने शुरू किए. इसी वजह से कुमार सानू ने उनके खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में 50 करोड़ का मानहानि का केस कर दिया था. जिसके बाद अब सिंगर ने कहा है कि अगर रीता भट्टाचार्य पब्लिक में माफी मांगती हैं तो वो केस वापस ले सकते हैं. 

Advertisment

क्या है विवाद की हिस्ट्री?

कुमार सानू और रीता भट्टाचार्च ने 80 के दशक में लव-मैरिज की थी. दोनों ने ये विवाह अपने माता-पिता के मर्जी के बिना कोलकाता में किया था. जब सानू का विवाह रीता से हुआ, उस समय वह बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने की जुगत में थे. इस शादी से उन्हें तीन बच्चे हुए, जिको, जस्सी और जान कुमार. हालांकि ये रिश्ता ज्यादा चल नहीं सका और 8 साल बाद दोनों अलग हो गए. इसके बाद एक इंटरव्यू में रीता ने सानू पर एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा कि उनका बॉलीवुड एक्ट्रेस कुनिका सदानंद के साथ अफेयर चल रहा था. 

आशिकी की सफलता के बाद बदला बिहेवियर 

एक इंटरव्यू में रिता ने दावा किया कि सुपरहिट फिल्म आशिकी की सफलता के बाद उनके व्यवहार में काफी बदलाव आ गया था. इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि सानू और उनके परिवार वालों ने प्रग्नेंसी के दौरान उन्हें भूखा रखा, वे किचन में ताला लगा देते थे जिससे कुछ खा न सकूं. उन्होंने बुनयादी जरुरतों के लिए भी तरसा दिया था. 

2001 में कानूनी रूप से हुए अलग

रिश्तों में बढ़ती दूरियों के चलते रीता ने सानू से शादी के 8 साल बाद 1994 में अलग रहने का फैसला कर लिया था लेकिन रिश्ते किसी तरह सुधर जाए इसके लिए उन्होंने कुछ वक्त भी लिया. लेकिन इसका कुछ फायदा नहीं हुआ और 2001 में दोनों कानूनी रूप से तलाक ले लिया. साथ ही सेटलमेंट भी किया कि दोनों अब एक-दूसरे के खिलाफ भविष्य किसी तरह का पब्लिक्लीआरोप नहीं लगाएंगे. लेकिन कुछ महीने पहले 2025 के अंत में रीता ने कई गंभीर आरोप लगाया कि सानू के परिवार वाले उन पर अत्याचार करते थे.

आरोप के बाद 50 करोड़ का केस

कुमार सानू ने रीता पर उनकी इमेज खराब करने का आरोप लगाते हुए 50 करोड़ रुपये का मानहानि का केस कर दिया था. जिसके बाद बॉम्बे हाइकोर्ट ने रीता के खिलाफ 'गैग ऑर्डर' (Gag Order) जारी किया यानि उन्हें सानू के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाजी करने से मना कर दिया गया. इसके बाद 18 फरवरी को कोर्ट ने दोनों पक्षों को इस विवाद को खत्म करने की सलाह दी. साथ ही एक ड्राफ्ट तैयार करने का सुझाव दिया, जिससे 50 करोड़ रुपये का मानहानि का केस वापस लिया जा सके. 

पब्लिक्ली माफी मागेंगीं तभी लेंगे केस वापस

कुमार सानू की वकील रईस खान ने कहा कि हम कोर्ट के सुझाव का सम्मान करते हैं. लेकिन मामला सानू और रीता के बीच का नहीं रहा है क्योंकि रीता ने जिस तरीके से उनकी बेटियों पर आरोप लगाया है वो उनकी छवि खराब करने वाला है. ये मामला अब निजी नहीं रहा है. इसलिए कुमार सानू एक ही शर्त पर मानहानि का केस वापस लेंगे जब रिता भट्टाचार्य पब्लिक में माफी मांगती हैं.

ये भी पढ़ें: हाथों में गुलाब और घुटनों पर बैठकर एल्विश यादव ने किया जिया शंकर को प्रपोज, दोनों की फोटो ने फैंस के बीच मचाई खलबली

Rita Bhattacharya kumar sanu
Advertisment