निरहुआ और आम्रपाली दुबे का ये गाना इंटरनेट पर मचा रहा धमाल, 250 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज हुए पार

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे का आल टाइम क्लासिक सांग 'मैरून कलर साड़ियां' काफी तेजी से सोशल मीडिया पर दोबारा से धूम मचाते हुए नजर आ रहा है.

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे का आल टाइम क्लासिक सांग 'मैरून कलर साड़ियां' काफी तेजी से सोशल मीडिया पर दोबारा से धूम मचाते हुए नजर आ रहा है.

author-image
Ayush Srivastava
New Update
cdcvrdvvrf

निरहुआ और आम्रपाली दुबे का ये गाना इंटरनेट पर मचा रहा धमाल, 250 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज हुए पार (Photo: Social Media )

Dinesh Lal Yadav Amrapali Dubey Viral Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रियता जिस हिसाब से बढ़ रही है उसे देखकर इस बात पर संदेह नहीं किया जा सकता कि अब ऑडियंस भोजपुरी इंडस्ट्री और उनके कलाकारों का पूरे दिल से सम्मान कर रहे, जिसका नमूना हम सब अपने यूट्यूब के ट्रेंडिंग सेक्शन में देख ही सकते है. हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे का एक बहुत ही फेमस गीत यूट्यूब पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

Advertisment

निरहुआ और आम्रपाली दुबे का धाकड़ ट्रैक 'मैरून कलर साड़ियां'

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा से दर्शकों को लुभाने में कामयाब रही है, जिसका प्रमाण उन्होंने अपने 'मैरून कलर साड़ियां' नाम के सांग में दिया था. इस सांग में दिनेश और आम्रपाली एक दूसरे के साथ एकदम निराले अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसे यूट्यूब पर काफी ज्यादा बार देखा जा रहा है. 

इस गाने को 'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी' यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था, और अब इसके 250 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज हो चुके हैं और लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं. इस गाने पर 14 लाख से ज्यादा लाइक्स और 25 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं, जिसे हर वर्ग के लोग फुल मौज-मस्ती के साथ एन्जॉय कर रहे हैं, जिसके गीतकार प्यारे लाल यादव और ओम झा हैं, जिन्होनें अपनी जुगलबंदी से इस गीत में और भी ज्यादा चार-चांद लगा दिए हैं.

गाने के बारे में 

'मैरून कलर साड़ियां' गाना दिनेश लाल निरहुआ और आम्रपाली दुबे की 2024 की सुपरहिट फिल्म 'फसल' में फिल्माया गया था. इस गाने की थीम फसल कटने के बाद की खुशी और त्योहार की रौनक को बहुत सादगी से दिखाती है, जिसकी वजह से ये गाना न सिर्फ मनोरंजन करता है, बल्कि गांव की संस्कृति और भावनाओं को भी बड़ी खूबसूरती से दर्शाता है.

इस गाने को भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सिंगर नीलकमल सिंह और कल्पना ने अपनी आवाज दी है, जिन्होंने अपनी मधुर गायकी की बदौलत गाने में जान डाल दी थी, वहीं ओम झा के बेहतरीन संगीत ने इस गाने को और भी ज्यादा लोकप्रिय बना दिया था. फैंस को दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री और गाने की थीम ने ऐसा प्रभावित किया है कि अब भी इस गानें की लोकप्रियता में कहीं से भी कोई कमी आंकी नहीं जा सकती है.

ये भी पढ़ें:

Entertainment News in Hindi bhojpuri actress हिंदी में मनोरंजन की खबरें मनोरंजन की खबरें Dinesh Lal Yadav Bhojpuri Dinesh Lal Yadav Nirahua Bhojpuri Actor Dinesh Lal Yadav Nirahua dinesh lal yadav amrapali dubey dinesh lal yadav amrapali dubey movie dinesh lal yadav amrapali dubey new movie bhojpuri film dinesh lal yadav amrapali dubey Bhojpuri actors Aamrapali Dubey Bhojpuri Movie dinesh lal yadav nirahuwa Dinesh Lal Yadav Nirahua news Dinesh Lal Yadav Nirhua Bhojpuri singer Dinesh Lal Yadav bhojpuri actor nirahua Bhojpuri Actor Dinesh Lal Yadav Actor Dinesh Lal Yadav Nirhua Dinesh Lal Yadav Nirhuaa Dinesh Lal Yadav Nirhua and Amrapali Dubey Aamrapali Dubey and Dinesh Lal Yadav Dinesh Lal Yadav Bhojpuri Star
      
Advertisment