Mardaani 3-Border 2 BO Collection: मंडे टेस्ट में गिरी 'मर्दानी 3' की कमाई, तो 11वें दिन भी करोड़ों छाप रही 'बॉर्डर 2'

Mardaani 3-Border 2 Box Office Collection: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ सनी देओल की 'बॉर्डर 2' के आगे कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. जानते हैं दोनों ने मंडे कितनी कमाई की.

Mardaani 3-Border 2 Box Office Collection: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ सनी देओल की 'बॉर्डर 2' के आगे कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. जानते हैं दोनों ने मंडे कितनी कमाई की.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Border 2-Mardaani 3

Border 2-Mardaani 3 Photograph: (J.P Films-YRF)

Mardaani 3-Border 2 Box Office Collection: रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की फिल्म ‘मर्दानी 3’ सिनेमाघरों में 30 जनवरी को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर ये  पूरा दमखम दिखा रही है. ओपनिंग डे से लेकर पहले संडे तक फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देगी गई . लेकिन अब पहले मंडे इसके कलेक्शन में गिरावट आ गई है. दूसरी ओर सनी देओल (Sunny Deol) की बॉर्डर 2 के सामने भी रानी की फिल्म कुछ खास  परफॉर्म नहीं कर पा रही है. चलिए जानते हैं, दोनों ने मंडे कितनी कमाई की.

Advertisment

'मर्दानी 3' ने पहले मंडे कितना कलेक्शन किया?

रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' ओपनिंग डे में जहां  4 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं, इसके बाद फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई. दूसरी दिन 6 करोड़ और तीसरे दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये  का कलेक्शन किया. लेकिन अब पहले मंडे को इसकी कमाई थोड़ी धीमी रही. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को 2.15 करोड़ का कलेक्शन (Mardaani 3 Box Office Collection) किया है. इसी के साथ इसकी 4 दिनों की कुल कमाई 19.65 करोड़ रुपये हो गई है.

11वें दिन भी बॉर्डर 2 का धमाल जारी

सनी देओल, वरुण धवन की फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने पहले हफ्ते में ही 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी. वहीं, दूसरे हफ्ते भी फिल्म ने अच्छी खासी कमाई की. वहीं, अब दूसरे मंडे का  कलेक्शन सामने आ गया है. सैकनिल्क के मुताबिक, 'बॉर्डर 2' ने रिलीज के 11वें दिन 5.75 करोड़ की कमाई की है.
जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन (Border 2 Box Office Collection) 281 करोड़ रुपये हो गया है. 

ये भी पढ़ें- फरवरी के पहले हफ्ते में OTT पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, रिलीज हो रही ये जबरदस्त फिल्में

Border 2 Mardaani 3
Advertisment