मनकीरत औलख के ‘असलहा’ से पहले इन गानों को लेकर भी हुआ विवाद, गन कल्चर को बढ़ावा देने का लगा आरोप

Mankirt Aulakh Song Controversy: मनकीरत औलख का नए गाने 'असलहा' विवादो में है. चलिए जानते हैं, इससे पहले गन कल्चर को बढ़ावा देने पर कौन-कौन से गाने विवादों पर रहे.

Mankirt Aulakh Song Controversy: मनकीरत औलख का नए गाने 'असलहा' विवादो में है. चलिए जानते हैं, इससे पहले गन कल्चर को बढ़ावा देने पर कौन-कौन से गाने विवादों पर रहे.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Mankirt Aulakh

Mankirt Aulakh Photograph: (Mankirt Aulakh (Instagram))

Mankirt Aulakh Song Controversy: पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख इस समय अपने नए गाने  'असलहा' (Aslah) को लेकर चर्चा में हैं.  सिंगर के गाने पर आरोप लगा है कि ये  हथियारों और हिंसा को बढ़ावा दे रहा है. ऐसे में इसे बैन करने की मांग उठ रही है. ऐसे में आपको बता दें कि पंजाब में पहले ही गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले कई गानों पर बैन लगाया जा चुका है. चलिए जानते हैं, इस लिस्ट में किस-किस गाने का नाम शामिल है.

Advertisment

औलख के गाने पर क्यों हुआ विवाद?

दरअसल, पंजाब सरकार द्वारा ‘गन कल्चर’ पर लगाई गई सख्त पाबंदी के बावजूद, विवादित गीतों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है. मनकीरत औलख के गाने  'असलहा' को लेकर बीजेपी पंजाब ट्रेड सेल के को-कन्वीनर अरविंद शर्मा ने आपत्ति जताई है. उन्होंने मनकीरत औलख पर हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सिंगर के गानें के बोल और उसमें दिखाए गए सीन युवाओं को गलत रास्ते पर धकेलने और उन्हें हथियारों के प्रति आकर्षित करने का काम कर रहे हैं, जो पंजाब की शांति और सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है.

इन गानों पर लग चुका है बैन?

बता दें, ये पहली बार नहीं है जब किसी पंजाबी या हरियाणवी सिंगर के गानों पर विवाद हुआ है. मनकीरत औलख से पहले भी कई सिंगर्स अपने गानों और गन कल्चर को लेकर विवादों में आ चुके हैं. इनमें हरियाणा के फेमस सिंगर मासूम शर्मा का नाम भी शामिल है. उनके कई गानों पर बैन लग चुका है. इन गानों में 'ट्यूशन बदमाशी का', '60 मुकद्दमे', 'खटोआ', 'चंबल के डाकू', और अब 'असलहा' का नाम सामने आ रहा है. 

ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान के MMA फाइटर को डेट कर रही जैकी श्रॉफ की बेटी, ‘The 50’ में कबूला- 'मुझे स्ट्रॉन्ग मर्द पसंद हैं'

mankirt aulakh
Advertisment