The Raja Saab में भैरवी की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस, मालविका मोहनन के लुक ने मचाया तहलका

Malavika Mohanan Entry in The Raja Saab: प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है. इस बीच मेकर्स ने एक और एक्ट्रेस की फिल्म में एंट्री को लेकर अपडेट दी है.

Malavika Mohanan Entry in The Raja Saab: प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है. इस बीच मेकर्स ने एक और एक्ट्रेस की फिल्म में एंट्री को लेकर अपडेट दी है.

author-image
Khushi Samarjeet Giri
New Update
Malavika Mohanan going Entry in prabhas Raja Saab share poster

Malavika Mohanan Photograph: (Instagram)

Malavika Mohanan Entry in The Raja Saab: प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म 'द राजा साब' (The Raja Saab) को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है. गाने की लॉन्चिंग से लेकर स्टारकास्ट की झलक तक, हर अपडेट सोशल मीडिया पर चर्चा में है. बेंगलुरु मॉल में हुए इवेंट के दौरान निधि अग्रवाल को देखने उमड़ी भारी भीड़ ने साफ कर दिया कि फिल्म को लेकर फैंस कितने बेसब्र है. इस बीच मेकर्स ने ऐसा खुलासा किया है, जिसने फिल्म की कहानी को और सस्पेंस में डाल दिया है.

Advertisment

मालविका मोहनन की होगी एंट्री

दरअसल, फिल्म में अब मालविका मोहनन की ऑफिशियल एंट्री हो चुकी है. एक्ट्रेस इस फिल्म में भैरवी नाम का किरदार निभा रही हैं. इस किरदार के आने से फिल्म के प्रमोशन में नया ट्विस्ट जुड़ गया है. इंडिया की सबसे बड़ी हॉरर-फैंटेसी कही जा रही इस फिल्म में भैरवी का रोल कहानी की दिशा बदलने वाला माना जा रहा है. जिससे दर्शकों की एक्ससाइटमेंट और बढ़ गई है.

एक्ट्रेस ने शेयर की पोस्टर 

मालविका (Malavika Mohanan) का जो पोस्टर सामने आया है, उसने सबका ध्यान खींच किया है. ब्लैक साड़ी, स्टेटमेंट ब्लाउज, लेयर्ड ब्रेसलेट्स, टेक्सचर्ड हैंडबैग और सनग्लासेस को स्टाइल के साथ नजर आ रही हैं. वहीं, मारुति के निर्देशन में ये फिल्म 9 जनवरी 2026 को रिलीज होगी. फिल्म में प्रभास, संजय दत्त (Sanjay Dutt), बोमन ईरानी (Boman Irani), निधि अग्रवाल (Nidhhi Agerwal) और रिद्धि कुमार (Riddhi Kumar) नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: New Year 2026: टॉक्सिक से आवारापन 2 तक, नए साल में रिलीज होंगी ये जबरदस्त रोमांटिक फिल्में

Prabhas The Raja Saab
Advertisment