बॉस लेडी लुक में छाईं मलाइका अरोरा, एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

मलाइका अरोड़ा का अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप हो गया है. हालांकि, उनके ग्लैमर में कोई कमी नहीं आई है. एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आईं.

मलाइका अरोड़ा का अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप हो गया है. हालांकि, उनके ग्लैमर में कोई कमी नहीं आई है. एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आईं.

author-image
Kalpana Sheetal
एडिट
New Update
Malaika Arora Pics

Malaika Arora Pics: मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की फैशन दीवा और फिटनेस क्वीन हैं. मलाइका की एक झलक से पैपराजी का दिन बन जाता है. एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस लुक्स से इंटरनेट पर छाई रहती हैं. हाल में मलाइका ने एक बार फिर अपने एयरपोर्ट लुक से सबके होश उड़ा दिए.  आज शुक्रवार,  8 नवंबर की सुबह मलाइका अरोड़ा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं. एक्ट्रेस का स्टाइलिश लुक देख हर किसी के होश उड़ गए. वह क्रॉप टॉप में सुपरहॉट वाइव दे रही थीं. साथ ही दीवा के चेहरे पर मिलियन डॉलर स्माइल थी. अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप के बाद मलाइका अपनी लाइफ में धीरे-धीरे नॉर्मल होने की कोशिश कर रही हैं.

Advertisment

ये भी पढ़ें- कौन थी Arjun Kapoor की पहली गर्लफ्रेंड? 2 साल में ही टूट गया रिश्ता, मलाइका से था ये कनेक्शन

क्रॉप टॉप पहन स्वैग में दिखीं मलाइका
मलाइका अरोड़ा ने आज मुंबई एयरपोर्ट पर एंट्री ली और सब उन्हें देखते ही रह गए. बॉस लेडी लुक में दीवा ने अपने हुस्न के जादू से सबको हिप्नोटाइज कर दिया. इस दौरान एक्ट्रेस काफी स्टनिंग लग रही थीं. मलाइका व्हाइट लुक कैरी किया था. उन्होंने क्रॉप टॉप के साथ बेज कलर के कोट और लूज पैंट का आउटफिट बनाया. सिर पर कैप से इसे स्पोर्टी टच दिया. 51 साल की उम्र में वह भी काफी फिट दिखती हैं.

मलाइका का ग्लैमरस एयरपोर्ट लुक
मलाइका अरोड़ा ने एयरपोर्ट पर पैपराजी को पोज दिए और मुस्कुराती हुई आगे निकल गईं. दीवा इस उम्र में भी बला की खूबसूरत दिखती हैं. उनकी ग्लास स्किन और ग्लो पर सबकी नजरें टिकी रह गईं. खुले बालों में एक्ट्रेस ने ब्लैक हैंड बैग कैरी करते हुए परफेक्ट एयरपोर्ट फैशन गोल्स सेट किए. 

ये भी पढ़ें- Baby Dua: बेटी को सीने से चिपकाए दिखीं मॉम दीपिका पादुकोण, पहली बार सामने आई PHOTO

हाल में अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ अपना ब्रेकअप कंफर्म किया है. दूसरी ओर सोशल मीडिया पर मलाइका भी तंज भरे पोस्ट शेयर करती रहती हैं. दोनों अलग होने के बाद से साथ में नहीं दिखे हैं. मलाइका और अर्जुन को अपने रिलेशनशिप के लिए काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ती थी.

Malaika Arora age Malaika Arora and Arjun Kapoor Malaika Arora hot photos actress malaika arora Malaika Arora airport look Malaika Arora Hot Look malaika arora hot Malaika Arora मलाइका अरोड़ा
Advertisment