Mahashivratri 2026: भोले बाबा के भक्त हैं बॉलीवुड के ये सेलेब्स, एक तो हर साल पहाड़ों में करती है दर्शन

Mahashivratri 2026: भगवान शिव की आराधना का सबसे महत्वपूर्ण दिन महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी. ऐसे में हम उन सेलेब्स के बारे में बताएंगे, जो शिव जी के परम भक्त हैं.

Mahashivratri 2026: भगवान शिव की आराधना का सबसे महत्वपूर्ण दिन महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी. ऐसे में हम उन सेलेब्स के बारे में बताएंगे, जो शिव जी के परम भक्त हैं.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Mahashivratri 2026

Mahashivratri 2026 Photograph: (Instagram)

Mahashivratri 2026: भगवान शिव की आराधना का सबसे महत्वपूर्ण दिन महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी. मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. इस दिन शिवलिंग का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक विशेष फलदायी माना जाता है. ऐसे में हम उन सेलेब्स के बारे में बताएंगे, जो शिव जी के परम भक्त हैं.

Advertisment

1. संजय दत्त (Sanjay Dutt)

इस लिस्ट में पहला नाम संजय दत्त का है. एक्टर भोलेनाथ की भक्ति में लीन रहते हैं. उन्होंने अपनी  बाजू पर  ‘ॐ नमः शिवाय’  का टैटू भी बनाया हुआ है

2. अजय देवगन (Ajay Devgn)

इस लिस्ट में अजय देवगन का नाम भी शामिल है. एक्टर ने भी अपने सीने पर भोलेनाथ का टैटू बनवाया है.

3. सारा आली खान (Sara Ali Khan)

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान हमेशा शिव की भक्ति में लीन नजर आती हैं. वो अक्सर पहाड़ों में बाबा केदारनाथ के दर्शन करने जाती है. एक्ट्रेस के साथ ये बदलाव उनकी पहली फिल्म केदारनाथ के बाद आया. 

4. कंगना रनौत (Kangana Ranaut)

एक्ट्रेस कंगना रनौत भी शिव जी की परम भक्त हैं. वे अक्सर धार्मिक स्थलों पर जाती हैं और पूजा-पाठ करती हैं. 

5. मौनी रॉय (Mouni Roy)

टीवी की फेमस नागिन और एक्ट्रेस मौनी रॉय  भी शिव जी की भक्त है. उन्हें अक्सर भगवा शिव के मंदिर पर दर्सन करते देखा जाता है.

6. कुणाल खेमू (Kunal Khemu)

एक्टर कुणाल खेमू भी  भगवान शिव के बड़े भक्त हैं. कुणाल ने भी अपनी  पीठ पर त्रिशूल का टैटू बनाया है.

ये भी पढ़ें- 'पुलवामा' हमले पर बेस्ड हैं ये फिल्में और वेब सीरीज, इन OTT प्लेटफॉर्म पर देखें

Sanjay Dutt Sara Ali Khan Mahashivratri 2026
Advertisment