/newsnation/media/media_files/2026/03/02/erica-fernandes-2026-03-02-16-00-26.jpg)
erica fernandes Photograph: (erica fernandes (Instagram))
Actress on US-Israel Attack Iran: अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच तनाव जारी है. इस वजह से कई देशो की फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं. इनमें सबसे ज्यादा असर दुबई में देखने को मिला है. जहां कई एक्टर्स भी फंस गए हैं. इन सबके बीच दुबई में बसीं बसीं कसौटी जिंदगी की एक्ट्रेस ने वहां के हालात के बारे में बात की. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वो इस अटैक के बीच सेफ हैं या नहीं.
क्या है इस एक्ट्रेस का नाम?
हम बात कर रहे हैं, कसौटी जिंदगी की और कुछ रंग प्यार के ऐसे फेम एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस (Erica fernandes) की. एक्ट्रेस 2023 से दुबई में रह रही हैं. उन्होंने अब वहां के हालात के बारे में बात की. एरिका ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा- 'मैं दुबई में हूं और सुरक्षित हूं. मुझे कहना पड़ेगा कि UAE सरकार ने सिचुएशन को अच्छे से हैंडल किया है. यहां रहते हुए मैं देख पा रही हूं कि कितना जल्दी वो चीजों पर रिस्पॉन्स कर रहे हैं.'
डर के बीच कैसे रह रही एक्ट्रेस
एरिका ने आगे बताया- 'डर और अनिश्चितता के बावजूद मैं शांत रहने की कोशिश कर रही हूं. हम शांत रह रहे हैं. हम सुरक्षित हैं. लोकल अथॉरिटी की सभी गाइडलाइन फॉलो कर रहे हैं. फिलहाल हम ये ही कर सकते हैं. जो भी इससे गुजर रहा है उसके लिए मेरा दिल रो रहा है चाहें आप कहीं भी हों. हम एक बार में एक पल को ले रहे हैं.' बता दें, अमेरिका-इजरायल-ईरान के हमलों की आवाज सबसे ज्यादा दुबई में महसूस की गई है. ऐसे में वहां का माहौल लोगों को डरा रहा है.
ये भी पढ़ें- 'वो हमेशा जिंदा रहेंगे' खामेनेई की मौत की खबर से टूटीं फरहाना भट्ट, ईरान के सुप्रीम नेता को बताया 'मसीहा'
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us