/newsnation/media/media_files/2026/03/02/holi2026-2026-03-02-17-07-18.jpg)
Holi 2026
These Bollywood Stars do not Play Holi: हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक होली को पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. रंगों और खुशियों से भरे इस पर्व का इंतजार आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी सितारे भी करते हैं. हालांकि, बॉलीवुड के कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जो अलग-अलग कारणों से रंगों वाली होली खेलना पसंद नहीं करते. तो आइए जानते हैं इन सितारों के नाम...
टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ प्रकृति से बेहद लगाव रखते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले केमिकल रंगों से दूरी बनाए रखते हैं और कई वर्षों से होली नहीं खेल रहे हैं.
तापसी पन्नू
तापसी पन्नू को भी रंगों से होली खेलना खास पसंद नहीं है. उनका मानना है कि रंगों को त्वचा से छुड़ाना मुश्किल होता है और इससे स्किन में जलन हो सकती है.
श्रुति हासन
श्रुति हासन ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें होली पर पानी की बर्बादी ठीक नहीं लगती. पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए वो रंगों से दूर रहना पसंद करती हैं.
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर को रंग सूट नहीं करते. खबरों के अनुसार, फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के गाने 'बालम पिचकारी' की शूटिंग के दौरान उन्हें काफी परेशानी हुई थी. यही वजह है कि वो असल जिंदगी में होली खेलने से बचते हैं.
कृति सेनन
कृति सेनन अपनी त्वचा को लेकर काफी सजग रहती हैं. उन्होंने बताया था कि बचपन में वो होली खेलती थीं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद केमिकल रंगों से दूरी बना ली है ताकि स्किन को कोई नुकसान न पहुंचे.
रणवीर सिंह
फिल्मों में होली के रंगों में सराबोर नजर आने वाले रणवीर सिंह असल जिंदगी में होली नहीं खेलते. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें रंग छुड़ाने की झंझट से बचना पसंद है.
जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम भी पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए होली से दूरी बनाए रखते हैं. उनका मानना है कि इस दिन पानी की काफी बर्बादी होती है और केमिकल रंग प्रकृति को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
करीना कपूर खान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 1986 में राज कपूर के निधन के बाद से करीना कपूर ने होली नहीं खेली. कपूर परिवार की होली कभी फिल्म इंडस्ट्री में बेहद मशहूर हुआ करती थी, लेकिन राज कपूर के जाने के बाद यह परंपरा लगभग खत्म हो गई.
ये भी पढ़ें: US-Israel Attack Iran: 'मेरा दिल रो रहा', दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की एक्ट्रेस ने बताए UAE के हालात
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us