करण कुंद्र ने तेजस्वी संग खोली अपने रिश्ते की पोल, बताया कैसे एक्ट्रेस उन्हें करती है हैंडल?

Karan Kundrra-Tejasswi Prakash: करण कुंद्रा ने हाल ही में तेजस्वी प्रकाश संग अपने रिश्ते पर बात की. बताया कैसे एक्ट्रेस उन्हें हैंडल करती हैं.

Karan Kundrra-Tejasswi Prakash: करण कुंद्रा ने हाल ही में तेजस्वी प्रकाश संग अपने रिश्ते पर बात की. बताया कैसे एक्ट्रेस उन्हें हैंडल करती हैं.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Karan-Tejaswi

Karan-Tejaswi Photograph: (Tejaswi (Instagram))

Karan Kundrra-Tejasswi Prakash: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के फेमस कपल में से एक है. दोनों को फैंस साथ में काफी पसंद करते हैं और इनकी  बॉन्डिंग भी लोगों को काफी अच्छी लगती है. अब हाल ही में करण ने  तेजस्वी संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि उन दोनों के बीच का रिश्ता कैसा है और तेजस्वी उन्हें कैसे हैंडल करती हैं.

Advertisment

करण ने रिश्ते को लेकर की बात

करण कुंद्रा ने हाल ही में आईएएनएस के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की. इस दौरान करण ने बताया कि तेजस्वी और उनका रिश्ता अब चार साल से ज्यादा पुराना हो चुका है और यह काफी मजबूत और समझदारी से भरा है. करण ने कहा- 'हम दोनों के अपने-अपने लक्ष्य हैं. चार साल से ज्यादा साथ रहने के बाद हमें पता चल गया है कि कुछ काम वह बहुत अच्छे से करती हैं और कुछ मैं बेहतर करता हूं.'


करण को कैसे हैंडल करती हैं तेजस्वी?

करण ने आगे बताया कि तेजस्वी उन्हें काफी अच्छे से हैंडल करती है. एक्टर ने कहा- 'हम इंसान हैं, कभी वह सही होती हैं और कभी मैं. खास बात है कि ज्यादातर बार तो वह ही सही होती हैं, लेकिन यही तो रिश्ते की असली खूबसूरती है. अगर मैं उन्हें न कहने की कोशिश करता हूं, तो वह बिना हिचकिचाए मुझे मेरी जगह दिखा देती हैं.' करण ने कि जब जिंदगी में सही इंसान मिल जाता है, तो सब कुछ ठीक हो जाता है और कोई डिस्ट्रैक्शन नहीं रहता. उनका पूरा ध्यान बस उसी एक शख्स पर केंद्रित हो जाता है.' बता दें, दोनों की शादी का फैंस को काफी समय से इंतजार है.

ये भी पढ़ें- रिलीज हुआ 'टॉक्सिक' का गाना 'तबाही', लेकिन वीडियो देखने के लिए तरसे फैंस

karan kundra
Advertisment