'मैं जिद्दी और बेवकूफ थी', Kajol ने अपने 34 साल के एक्टिंग करियर को लेकर खुलेआम कह डाली ऐसी बात

kajol on 34 Year Acting Career: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने हाल ही में अपने 34 साल के एक्टिंग करियर को लेकर खुलकर बात की है. तो चलिए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं.

kajol on 34 Year Acting Career: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने हाल ही में अपने 34 साल के एक्टिंग करियर को लेकर खुलकर बात की है. तो चलिए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं.

author-image
Uma Sharma
New Update
Kajol

Kajol

Kajol on 34 Year Acting Career: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस काजोल इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा और प्रतिभाशाली एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती हैं. जी हां, अपनी दमदार एक्टिंग और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर काजोल हमेशा से फिल्मों के चुनाव को लेकर काफी सतर्क रही हैं. यही वजह है कि वह कम लेकिन दमदार फिल्मों में नजर आती हैं. वहीं हाल ही में काजोल से उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर सवाल किया गया. इस पर उन्होंने बताया कि वह इन दिनों कई नई कहानियां और स्क्रिप्ट्स सुन रही हैं, लेकिन फिलहाल किसी फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा करने की स्थिति में नहीं हैं. तो चलिए आपको सब कुछ डिटेल में बताते हैं उन्होंने इस बारे में और क्या कुछ कहा? 

Advertisment

कई स्क्रिप्ट्स पर कर रही हैं विचार

दरअसल, काजोल आखिरी बार बड़े पर्दे पर हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'मां' में नजर आई थीं. इस फिल्म के बाद से उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं. हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान काजोल ने बताया, “मैं इस समय काफी सारी स्क्रिप्ट्स सुन रही हूं. मेरे पास दो-तीन ऐसे आइडियाज हैं जिन पर मैं गंभीरता से विचार कर रही हूं. लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है जिसे मैं पक्का कहकर आप सबके साथ साझा कर सकूं.” काजोल ने यह भी साफ किया कि वह हमेशा वही फिल्म चुनती हैं जो उन्हें भीतर से प्रभावित करे और जिसमें उनका दिल लगे.

काम के लिए सही टीम होना भी जरूरी

काजोल ने अपने फिल्मी करियर को लेकर खुलकर बात करते हुए कहा कि उनके लिए सिर्फ अच्छी कहानी ही नहीं, बल्कि सही टीम के साथ काम करना भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है. उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह बेहद जरूरी है कि मैं ऐसे लोगों के साथ काम करूं जिनसे मैं जुड़ सकूं और जिनसे बातचीत सहज लगे. फिल्म की शूटिंग के दौरान आप करीब 50 दिन एक ही टीम के साथ बिताते हैं. अगर आपको अपने साथ काम करने वाले लोग पसंद नहीं हैं, तो वही 50 दिन 500 दिन जैसे लगने लगते हैं.” उनके इस बयान से साफ है कि वह फिल्मों में काम करते समय अपने कम्फर्ट और रचनात्मक माहौल को भी काफी महत्व देती हैं.

करियर में कई साहसी फैसले लिए

काजोल ने अपने करियर में कई ऐसे फैसले लिए जो उस समय काफी साहसी माने गए. उन्होंने अपने शुरुआती दौर में ही फिल्म Gupt: The Hidden Truth में विलेन का किरदार निभाया था, जो उस समय किसी बड़ी अभिनेत्री के लिए काफी अलग और जोखिम भरा फैसला माना जाता था. इतना ही नहीं, जब वह अपने करियर के सबसे सफल दौर में थीं, तब उन्होंने कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक लेने का भी फैसला किया.

 इस फैसले को याद करते हुए काजोल ने कहा, “मुझे लगता है उस समय मैं बहुत जिद्दी और थोड़ी मूर्ख थी, लेकिन शुक्र है कि मैं सही साबित हुई. मैं देखती हूं कि बहुत सी महिलाएं अपनी जिंदगी में ऐसे फैसले लेती हैं, बिना किसी पुरस्कार या पहचान के. मैंने हमेशा अपने फैसले खुद लिए हैं और उनके साथ मजबूती से खड़ी रही हूं. मुझे खुशी है कि लोगों ने मेरी इन अजीब-ओ-गरीब बातों को भी पसंद किया.”

इस फिल्म में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल जल्द ही एक्शन-थ्रिलर फिल्म Maharagni: Queen of Queens में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म का निर्देशन चरण तेज उप्पलपति कर रहे हैं. इस फिल्म में काजोल मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी. उनके अलावा फिल्म में प्रभु देवा, नसीरुद्दीन शाह, संयुक्ता मेनन, जिशु सेनगुप्ता, आदित्य सील, प्रमोद पाठक और छाया कदम जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: जानी मानी सिंगर Rihanna के घर पर हुई धुआंधार फायरिंग, कार में बैठी महिला ने चलाईं 10 गोलियां

Kajol
Advertisment