/newsnation/media/media_files/2026/03/09/rihanna-house-firing-2026-03-09-12-06-07.jpg)
Rihanna House Firing
Rihanna House Firing: अमेरिका के लॉस एंजेलिस स्थित बेवर्ली हिल्स इलाके में मशहूर पॉप सिंगर रिहाना (Rihanna) के घर के बाहर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है. इस मामले में पुलिस ने 30 साल की एक महिला को हिरासत में लिया है. आरोप है कि महिला ने सिंगर के घर को निशाना बनाकर कई राउंड गोलियां चलाईं. घटना के समय रिहाना अपने घर के अंदर ही मौजूद थीं, हालांकि राहत की बात यह है कि इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.
8 मार्च की दोपहर हुई घटना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना 8 मार्च की दोपहर Beverly Hills में हुई. बताया जा रहा है कि फायरिंग की सूचना मिलते ही लॉस एंजेलिस पुलिस डिपार्टमेंट तुरंत सक्रिय हो गया और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर करीब 1 बजकर 21 मिनट पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी. शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने उसी इलाके से एक संदिग्ध महिला को हिरासत में ले लिया.
कार के अंदर से की गई फायरिंग
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी महिला अपनी कार में बैठी हुई थी और उसी वाहन के अंदर से उसने कथित तौर पर Rihanna के घर की ओर कई राउंड फायरिंग की. इसके बाद वह मौके से तेजी से फरार होने की कोशिश करने लगी. पुलिस रेडियो से मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना देने वाले व्यक्ति ने बताया कि महिला सफेद रंग की टेस्ला कार में थी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक आरोपी ने लगभग 10 राउंड गोलियां चलाईं.
घर में मौजूद थीं रिहाना और उनका परिवार
जिस घर को निशाना बनाया गया, उसी घर में 38 साल की रिहाना अपने पार्टनर A$AP Rocky और अपने बच्चों के साथ रहती हैं. घटना के समय भी वह अपने परिवार के साथ घर के अंदर मौजूद थीं. हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, जिससे सिंगर के फैंस ने राहत की सांस ली है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं और घर में मौजूद किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है.
आरोपी की पहचान और मकसद अब तक स्पष्ट नहीं
पुलिस ने जिस महिला को हिरासत में लिया है, उसकी पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है. इसके अलावा यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने यह फायरिंग क्यों की और उसका मकसद क्या था. फिलहाल Los Angeles पुलिस डिपार्टमेंट पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और घटना से जुड़े अन्य सबूत भी जुटाए जा रहे हैं.
रिहाना की ओर से नहीं आया बयान
इस घटना के बाद अब तक Rihanna या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. हालांकि इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सेलिब्रिटी सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले से जुड़ी और जानकारी सार्वजनिक की जाएगी. फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: भारी भीड़ का शिकार हुए JR NTR, एक्टर की एक झलक पाने के लिए हुई तोड़फोड़, वायरल हुआ वीडियो
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us