/newsnation/media/media_files/2026/03/09/jr-ntr-2026-03-09-10-41-13.jpg)
Jr Ntr
Jr Ntr Fans Video Viral: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Jr. NTR हाल ही में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बेंगलुरु पहुंचे, जहां उनके आने की खबर फैलते ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चलिए आपको इसके बारे में सब कुछ डिटेल में बताते हैं.
अस्पताल के उद्घाटन में पहुंचे थे जूनियर एनटीआर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Jr. NTR 8 मार्च को KIMS Super Speciality Hospital के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बेंगलुरु गए थे. उनके पहुंचते ही बड़ी संख्या में फैंस अस्पताल परिसर में इकट्ठा हो गए. कई लोग एक्टर की एक झलक पाने के लिए अंदर तक घुस गए, जिससे हालात बिगड़ गए. बताया जा रहा है कि भीड़ इतनी ज्यादा हो गई थी कि कुछ लोगों ने अस्पताल के एस्केलेटर तक को नुकसान पहुंचा दिया. इसके बाद परिसर में अफर-तफरी मच गई और सुरक्षा व्यवस्था संभालना मुश्किल हो गया.
सिक्योरिटी टीम को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि Jr. NTR को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए उनकी सिक्योरिटी टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी. स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, जब भीड़ काबू में नहीं आई तो पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और लोगों को परिसर से हटाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा.
Adhem Crowd Raa Samiii 🙏🏻🙏🏻.
— Sai Mohan 'NTR' (@Sai_Mohan_999) March 8, 2026
Escalator Kuda Virigi Poyindhi Kadha!!!#NTRInBengalurupic.twitter.com/bi7YE12BS1
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ यूजर्स ने इसे फैंस की दीवानगी बताया, वहीं कई लोगों ने इतनी बड़ी भीड़ को अस्पताल परिसर में प्रवेश देने पर सवाल भी उठाए.
आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो Jr. NTR ने RRR की सफलता के बाद War 2 में काम किया था. इस फिल्म में उन्होंने रघु विक्रम चेलापति का किरदार निभाया. वहीं अब वो अपनी अगली फिल्म Dragon की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन Prashanth Neel कर रहे हैं. यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म बताई जा रही है और इसके 25 जून 2026 को रिलीज होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: Anurag Dobhal के एक्सीडेंट के बाद पत्नी रितिका ने तोड़ी चुप्पी, हाथ जोड़कर लोगों से की ये अपील
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us