/newsnation/media/media_files/2026/01/23/jyoti-singh-break-silence-on-pawan-singh-mother-statement-saying-she-did-not-see-her-daughter-in-her-2026-01-23-16-29-00.jpg)
Jyoti Singh
Jyoti Singh: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. इन दिनों एक्टर का पत्नी ज्योति सिंह का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है. तलाक की खबरों के बीच हाल ही में पवन सिंह की मां का एक इमोशनल बयान सामने आया जिसने इसे पूरे मामले को और हवा दे दी. एक बर्थडे पार्टी में एक्टर की मां ने कहा कि वो चाहती हैं कि उनका बेटा जल्द सुखी हो जाए और उसे छुटकारा मिल जाए. इस बात को सुनते ही लोगों ने इसे ज्योति सिंह और पवन सिंह के तलाक से जोड़ना शुरू कर दिया.
'बहु में बेटी नहीं दिखी'
इस बयान के बाद ज्योति सिंह का दर्द भी सोशल मीडिया पर साफ नजर आने लगा. ज्योति सिंह ने सीधे किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनके शब्द बहुत कुछ कह गए. ज्योति ने लिखा कि, 'व्यवहार तो परायों जैसा रहा लेकिन अधिकार अपनों वाले चाहिए.' साथ ही ज्योति ने ये भी कहा कि, 'जिन्हें बहु में बेटी नहीं दिखी उन्हें मां-बाप का सम्मान चाहिए.' इस पोस्ट को लोगों ने पवन सिंह की मां के बयान का जवाब माना. फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई कि शायद ज्योति को सुसराल में वो अपनापन नहीं मिला जिसकी उम्मीद हर बहु करती है.
पवन और ज्योति का तलाक
आपको बता दें, पवन (Pawan Singh) और ज्योति (Jyoti Singh) का तलाक केस कोर्ट में चल रहा है. दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा चुके हैं और मामला काफी आगे बढ़ चुका है. वहीं, पवन सिंह का नाम एक बार फिर किसी और एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जा रहा है. हालांकि इस पर अभी किसी की तरफ से साफ बयान नहीं आया है और ज्योति सिंह ने पवन की मां के बयान के बाद एक्टर को लेकर जो भी पोस्ट शेयर किया था वो अब डिलीज हो चुका है.
ये भी पढ़ें: महिमा संग अपनी तीसरी शादी की अफवाहों पर Pawan Singh ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कार्ड भी छप गए
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us