अभिषेक मल्हान नहीं, ये इंसान है Jiya Shankar का बॉयफ्रेंड?, KISS के बाद हाथों में हाथ डाले नजर आईं एक्ट्रेस

Jiya Shankar Dating Rumors: जिया शंकर के मिस्ट्री मैन को चर्चा बना हुआ है. इस बीच एक्ट्रेस ने मिस्ट्री मैन के साथ एक वीडियो शेयर की. वहीं अभिषेक मल्हान ने जिया संग सगाई की अफवाहों को खारिज कर दिया था.

Jiya Shankar Dating Rumors: जिया शंकर के मिस्ट्री मैन को चर्चा बना हुआ है. इस बीच एक्ट्रेस ने मिस्ट्री मैन के साथ एक वीडियो शेयर की. वहीं अभिषेक मल्हान ने जिया संग सगाई की अफवाहों को खारिज कर दिया था.

author-image
Khushi Samarjeet Giri
New Update
Jiya Shankar Dating Rumors with karan dhanak after abhishek malhan statement (1)

Jiya Shankar Photograph: (Instagram)

Jiya Shankar Dating Rumors: बिग बॉस ओटीटी 2 से चर्चा में आईं जिया शंकर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में एक्ट्रेस का नाम यूट्यूबर अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) के साथ जोड़ा गया और दोनों की सगाई की खबरें भी खूब वायरल हुईं. लेकिन इन अफवाहों पर खुद अभिषेक ने विराम लगा दिया. अभिषेक ने साफ कहा कि उनका रिश्ता जिया के साथ तीन साल पहले खत्म हो चूका है. इसके बाद फैंस को लगा मामला शांत हो गया है लेकिन कहानी यही खत्म नहीं हुई. एक्ट्रेस ने फिर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसके बाद फैंस के बीच जिया का मिस्ट्री मैन चर्चा का विषय बन गया है.

Advertisment

एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो 

दरअसल, जिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो किसी शख्स का हाथ थामे सड़क पर चलती नजर आईं. वीडियो में उस शख्स  का चेहरा नजर नहीं आया लेकिन कैप्शन था 'दिल तू जान तू' और एक रेड हार्ट. बस फिर क्या था, फैंस के बीच हलचल  मच गई. लोग सवाल करने लगे कि अगर अभिषेक नहीं, तो आखिर ये मिस्ट्री मैन कौन है? कमेंट्स और सोशल मीडिया पर जिया की लव लाइफ को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं.

एक्ट्रेस किसे कर रही है डेट?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिया शंकर इन दिनों करण धनक नाम के शख्स को डेट कर रही हैं. बताया जा रहा है कि करण अमेरिका में रहते हैं और वहां हुक्का पार्लर का बिजनेस करते हैं. दोनों एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं. हालांकि, जिया ने अभी तक इस रिश्ते पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है. ऐसे में फैंस अब भी इंतजार करे हैं कि जिया खुद सामने आकर अपनी लव स्टोरी पर क्या कहती हैं.

ये भी पढ़ें:  एक्सीडेंट के बाद Ashish Vidyarthi ने शेयर किया वीडियो, बताया कैसी है हालत?

jiya shankar Abhishek Malhan
Advertisment