IND vs WI: मैच के हीरो संजू सैमसन की अजय देवगन ने की तारीफ, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

IND vs WI: भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है. इस मैच के हीरो संजू सैमसन रहे और अजय देवगन ने भी उनकी जमकर तारीफ की है.

IND vs WI: भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है. इस मैच के हीरो संजू सैमसन रहे और अजय देवगन ने भी उनकी जमकर तारीफ की है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Ajay-Sanju

Ajay-Sanju Photograph: (Ajay Instagram-BCCI)

IND vs WI: कोलकाता में 1 मर्चा को खेले गए टी20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर शानदार जीत दर्ज की है. इसी के साथ अब भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई है. इस मैच में भारत की जीत के हीरो संजू सैमसन (Sanju Samson)  रहे, जिन्होंने 97 रनों की नाबाद पारी खेली और  टीम इंडिया को जीत दिलाई. ऐसे में हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है और इस लिस्ट में अजय देवगन (Ajay Devgn) का नाम भी शामिल है.

Advertisment

अजय देवगन ने की संजू सैमसन की तारीफ

अजय देवगन ने अपने एक्स अकाउंट पर टीम इंडिया की जीत के बाद  देर रात पोस्ट किया. उन्होंने लिखा- 'टीम हमेशा तब अच्छी करती है, जब सबसे ज्यादा जरूरत होती है. और संजू सैमसन क्या मैच जीतने वाली पारी खेली. अब सेमी फाइनल में पहुंच गए.' बता दें, सेमी फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला इंग्लैंड की क्रिकेट टीम के साथ होगा. ये मैच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- Virosh Reception: इस दिन होगा रश्मिका-विजय का रिसेप्शन, बिना इस चीज के गेस्ट को नहीं मिलेगी एंट्री

Ajay Devgn sanju-samson Ind Vs Wi
Advertisment