Virosh Reception: इस दिन होगा रश्मिका-विजय का रिसेप्शन, बिना इस चीज के गेस्ट को नहीं मिलेगी एंट्री

Virosh Reception: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. जानते हैं गेस्ट को कैसे एंट्री मिलने वाली है.

Virosh Reception: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. जानते हैं गेस्ट को कैसे एंट्री मिलने वाली है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Rashmika-Vijay (5)

Rashmika-Vijay Photograph: (Rashmika (Instagram))

Virosh Reception: साउथ इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा चर्चित जोड़ी विजय देवराकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं. इस समय सोशल मीडिया पर चारो ओर बस इस न्यूली वेड कपल की ही चर्चा हो रही है. अब इसके रिसेप्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. जानते हैं गेस्ट को कैसे एंट्री मिलने वाली है और क्या-क्या होगा.

Advertisment

सुरक्षा को लेकर जारी हुई स्टेटमेंट 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिसेप्शन को लेकर उनकी टीम की ओर से स्टेटमेंट जारी किया गया है.  जिसमें लिखा गया है- 'विरोश वेडिंग रिसेप्शन पूरी तरह से सिर्फ निमंत्रण वाले मेहमानों के लिए रहेगा. फैंस और बाकी लोग वहां न आएं, ऐसा अनुरोध है ताकि सुरक्षा अच्छी रहे. विजय और रश्मिका की शादी को पूरे देश में बहुत प्यार मिला है. छोटी-सी निजी शादी के बाद अब रिसेप्शन 4 मार्च की शाम को हैदराबाद में होने वाला है.' 

Rashmika-Vijay (6)
Rashmika-Vijay Photograph: (Virosh Team Statement)

छोटी कर दी गई गेस्ट लिस्ट

वहीं, रश्मिका-विजय की टीम ने ये भी बताया कि पहले रिसेप्शन में तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के साथ कुछ बड़े नेताओं और अफसरों को न्योता दिया गया था. लेकिन देश में इतना जोश और उत्साह देखकर गेस्ट लिस्ट को छोटा कर दिया गया है. पुलिस ने कहा है कि भीड़ ज्यादा न हो, ट्रैफिक जाम न हो और सुरक्षा सबसे ऊपर रहे. मेहमानों, आम लोगों और दूल्हा-दुल्हन की सुरक्षा सबसे जरूरी है.'

इस चीज के बिना नहीं मिलेगी एंट्री

टीम की ओर से आगे कहा गया- 'अगर जरूरत पड़ी तो बाद में कोई और रिसेप्शन प्लान किया जा सकता है ताकि बाकी शुभचिंतक भी शामिल हो सकें, लेकिन वो ज्यादा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से होगा. वेन्यू में एंट्री सिर्फ वैलिड इनवाइट वाले मेहमानों को मिलेगी. बिना न्योते के कोई भी वहां न आए, क्योंकि बिना निमंत्रण के अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी.' बता दें, एक दिन पहले विजय-रश्मिका तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे, जहां उन्हें देखने के लिए फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा. भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पुलिस और सिक्योरिटी को कपल के लिए रास्ता बनाने में काफी दिक्कत हुई.

ये भी पढ़ें- रश्मिका-विजय ने किए तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन, न्यूली वेड कपल को भीड़ ने घेरा, Video वायरल

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna
Advertisment