/newsnation/media/media_files/2026/02/16/anupam-ajay-indian-team-2026-02-16-08-39-31.jpg)
Anupam Ajay-Indian Team Photograph: (Anupam Kher Instagram)
IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया. इसी के साथ टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की ये 8वीं जीत है. इस जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है और खासतौर पर महाशिवरात्रि पर भारत की शानदार जीत देख आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी झूम उठे हैं. चलिए जानते हैं, अजय देवगन, अनुपम खेर से लेकर सेलेब्स ने जीत पर क्या-क्या कहा.
अजय देवगन क्या कहा?
This brilliant team makes winning look like a cakewalk
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) February 15, 2026
Kya khela hai! 🙌🇮🇳#IndVsPak#T20WorldCup2026
अजय देवगन (Ajay Devgn) ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'इस शानदार टीम ने जीत को बेहद आसान बना दिया. क्या खेला है!'
महाशिवरात्रि पर जीत से खुश अनुपम खेर
दिग्गज एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने एक वीडियो शेयर किया. जिसमें वो महाशिवरात्रि के मौके पर भारत की जीत पर खुशी से हंसते और भगवान का नाम जपते हुए दिखें. उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'हर हर महादेव! भोलेनाथ की जय हो. #INDvsPAK.'
विवेक ओबेरॉय की निकली चीखें
विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने BCCI का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'ये मौका भी गया. ईशान किशन की 40 गेंदों पर खेली गई 77 रनों की विशाल पारी और जसप्रीत बुमराह 93 और हार्दिक पंड्या 7 द्वारा लिए गए शानदार शुरुआती विकेट. पूरे मैच के दौरान मेरी चीखें गूंज रही हैं! हमारी भारतीय टीम को और अधिक शक्ति मिले!
अर्जुन रामपाल ने भी जताई खुशी
वहीं, अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) ने भी इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं और कैप्शन में लिखा, 'काम पूरा हो गया. सुपर 8 में प्रवेश करने के लिए क्या शानदार प्रदर्शन रहा, ब्लू जर्सी वाली टीम को बधाई, हम आपसे प्यार करते हैं. खासकर ईशान किशन को बधाई.' इसके अलावा जान्हवी कपूर, ममूटी और अनिल कपूर जैसे सेलेब्स को भारत की जीत पर देश पर गर्व है.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: पोस्टपोन हो रही है यश की 'टॉक्सिक'? 'ये जवानी है दिवानी 2' को लेकर बड़ा अपडेट
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us