Entertainment News Live Updates: मशहूर ओडिया सिंगर गीता पटनायक का निधन; राजपाल यादव की जमानत पर आज होगी सुनवाई

Entertainment News Live Updates: मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News Nation के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़े हर छोटे से बड़े अपडेट्स मिलेंगे.

Entertainment News Live Updates: मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News Nation के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़े हर छोटे से बड़े अपडेट्स मिलेंगे.

author-image
Sezal Chand Thakur
एडिट
New Update
Entertainment News Live Updates
  • Feb 16, 2026 11:40 IST

    Entertainment News Live Updates: मशहूर ओडिया सिंगर गीता पटनायक का निधन

    ओडिया संगीत की दुनिया में फेमस सिंगर  गीता पटनायक का निधन हो गया है. उन्होंने 73 साल की उम्र में ब्रेन स्ट्रोक से दम तोड़ दिया. इस खबर से ओडिया संगीत के जगत में दुख की लहर दौड़ गई है.



  • Feb 16, 2026 11:32 IST

    Entertainment News Live Updates: रश्मिका-विजय हुए स्पॉट

    शादी की अफवाहों के बीच रश्मिा मंदाना और विजय एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. हालांकि दोनों को एक समय में अलग-अलग स्पॉट किया गया. बताया जा रहा है कि ये कपल फरवरी के अंत में शादी करने जा रहे हैं. 



  • Advertisment
  • Feb 16, 2026 10:43 IST

    Entertainment News Live Updates: भारत की जीत के बाद पत्नी संग स्पॉट हुए विराट कोहली

    पाकिस्तान से जीत के बाद विराट कोहली सोमवार की सुबह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. इस दौरान  अनुष्का शर्मा भी नजर आईं. ऐसे में अब पावर कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.



  • Feb 16, 2026 10:29 IST

    Entertainment News Live Updates: पलाश मुच्छल की फिल्म में डेजी शाह

    पलाश मुच्छल की फिल्म में श्रेयस तलपदे के साथ डेजी शाह लीड रोल में नजर आएंगी. टेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पर लिखा- 'डेजी शाह, पलाश मुच्छल की अगली फिल्म में श्रेयस तलपड़े के साथ जुड़ेंगे. महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर, निर्देशक पलाशमुच्छल ने अपनी आगामी फिल्म के लिए डेजीशाह को श्रेयसतलपड़े के साथ मुख्य अभिनेत्री के रूप में साइन किया है. मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है.'



  • Feb 16, 2026 09:38 IST

    Entertainment News Live Updates: रणबीर कपूर ने की संजय लीला भंसाली की तारीफ

    रणबीर ने हाल ही में डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की जमकर सराहना की. एक्टर ने कहा- 'मैं उन प्रोजेक्ट्स पर बहुत मेहनत कर रहा हूं जिनका मैं हिस्सा हूं. 'लव एंड वॉर' का अनुभव अब तक बहुत ही शानदार रहा है. भंसाली सर के साथ दोबारा काम करना मेरा दिमाग चकरा देता है. वो एक ऐसे डायरेक्टर हैं जो पिछले चार दशकों में सबसे बेहतरीन रहे हैं. यह फिल्म वाकई बहुत स्पेशल होने वाली है.'



  • Feb 16, 2026 09:29 IST

    Entertainment News Live Updates: राजपाल यादव के केस पर सुनवाई आज

    बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दोनों चेक बाउंस के मामले में जेल में बंद है.  12 फरवरी को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई की गई थी. जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था. अब अगली सुनवाई 16 फरवरी यानी आज की जाएगी.



  • Feb 16, 2026 09:15 IST

    Entertainment News Live Updates:‘ओ’रोमियो’ ने पहले संडे कितनी कमाई की?

    शाहिद कपूर की ओ रोमिया ने पहले दिन 8.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद दूसरे दिन वैलेंटाइन डे की वजह से फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली और इसने 12.65 करोड़ का कलेक्शन किया. लेकिन तीसरे दिन इस फिल्म को भारत-पाकिस्तान के मैच के चलते कम दर्शक मिले. ऐसे में संडे होने के बावजूद भी फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. सैकनिल्क कीरिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे दिन फिल्म ने 9 करोड़ की कमाई की.



  • Feb 16, 2026 08:28 IST

    Entertainment News Live Updates: पोस्टपोन हो रही है यश की 'टॉक्सिक'?

    रेडिट पर चल रही गॉसिप रिपोर्ट्स के अनुसार, यश की टॉक्सिक कन्नड़ और इंग्लिश दोनों भाषाओं में एक साथ फिल्माई गई है. ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होनी है. लेकिन 20 मार्च को हेल मैरी रिलीज होने वाली है. ओवरसीज में इस फिल्म को 80:20 के रेशियो में स्क्रीन्स मिल रही हैं, यानी ज्यादातर स्क्रीन्स इसी फिल्म को दी जा रही हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि टॉक्सिक के लिए ओवरसीज में स्क्रीन्स कम होने के चलते फिल्म की रिलीज टल सकती है.



  • Feb 16, 2026 08:24 IST

    Entertainment News Live Updates: 'ये जवानी है दिवानी 2' को लेकर बड़ा अपडेट 

    रणबीर कपूर ने हाल ही में अपनी ब्रांड के अकाउंट पर लाइव सेशन किया. इस दौरान 'ये जवानी है दिवानी 2' को लेकर एक्टर ने कहा- 'बहुत से लोग पार्ट 2 चाहते हैं, लेकिन नई फिल्में, नए डायरेक्टर और नए आइडिया बहुत हैं जिन पर काम करना है. मुझे लगता है ये जवानी है दिवानी 2 का अंत बहुत परफेक्ट था. इसलिए मुझे नहीं लगता कि इसमें पार्ट 2 की जरूरत है.'



Yeh Jawaani Hai Deewani toxic O Romeo
Advertisment