/newsnation/media/media_files/2026/03/09/t20-world-cup-2026-03-09-08-33-01.jpg)
T20 World Cup Photograph: (BCCI-Instagram)
IND vs NZ: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) का फाइनल 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया. ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ, जहां भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. टीम इंडिया ने लगातार टूर्नामेंट में दूसरी ट्रॉफी जीती और इतिहास रचा. जिसके बाद अब हर तरफ भारत की जीत का जश्न मनाया जा रहा है. बॉलीवुड सेलेब्स भी भारत की जीत पर झूम उठे और इंडियन क्रिकेट टीम को बधाई दी. चलिए जानते हैं, किसने क्या कहा?
अक्षय कुमार खास अंदाज में दी बधाई
हर घर का माहौल 🕺🏼🥁
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 8, 2026
Congratulations on bringing the World Cup home, Team India 🇮🇳 pic.twitter.com/m6Tmmqj4NB
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) क्रिकेट के बड़े फैन हैं और वो हमेशा कुछ अलग अंदाज में टीम इंडिया को बधाई देते हैं और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया. अक्षय ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बांग्ला' से अपने डांस का एक GIF शेयर किया और लिखा- 'हर घर का माहौल, वर्ल्ड कप घर लाने पर बधाई, टीम इंडिया'
शाहरुख खान ने जताई खुशी
What a comprehensive victory!! Well done to our men in blue!!! You guys are champions and watching you on the field has made us all very proud.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) March 8, 2026
Take a bow. Jai Hind! pic.twitter.com/X3Tsym3e01
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने भारत की जीत पर खुशी जताते हुए एक्स पर लिखा- 'बहुत बड़ी जीत. भारत की टीम ने बहुत अच्छा किया. आप लोग चैंपियन हैं. आप लोगों को मैदान पर देखकर गर्व महसूस होता है. आपको सलाम. जय हिंद.' वहीं, एक्टर की बेटी सुहाना खान ने भी टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताई.
ये भी पढ़ें- ये 3 खिलाड़ी नहीं होते, तो टीम इंडिया नहीं जीत पाती T20 विश्व कप 2026, एक को मिला है प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड
अनुष्का शर्मा ने कहा ब्रिलियंट टीम
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/03/09/anushka-4-2026-03-09-08-47-24.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट कर टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है. उन्होंने पोस्ट में लिखा है- 'दिल से ब्रिलियंट टीम को इस शानदार जीत की बधाई. बैक टू बैक वर्ल्ड कप जीते.'
जीत पर जोर से चिल्लाए अजय देवगन
My throat is gone from all the shouting, but my smile isn't going anywhere all week!#TeamIndia you have made billions of hearts beat with pride tonight! CHAMPIONS once again! 🇮🇳🙌
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) March 8, 2026
अजय देवगन (Ajay Devgn) भारत की जीत से इतने ज्यादा खुश हुए कि चिल्लाने से उनका गला खराब हो गया. एक्टर ने पोस्ट शेयर कर लिखा- 'चिल्लाने से मेरा गला रुंध गया है, लेकिन मेरी मुस्कान पूरे हफ्ते कहीं नहीं जा रही है! टीम इंडिया आपने आज रात अरबों दिलों को गर्व से धड़का दिया है! एक बार फिर चैंपियंस!'
खुशी से नाचे विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने वीडियो शेयर किया, जिसमें वो खुशी से नाचते दिखें. उन्होंने लिखा- 'आज रात, हमने अपनी इच्छाशक्ति के दम पर “अहमदाबाद जिंक्स” को दबा दिया है. यह इस बात का सबूत है कि जिंक्स उनके लिए होता है जो डरते हैं, लेकिन पोडियम जीतने वालों के लिए होता है! लड़कों ने एक ऐतिहासिक डबल धमाका किया, एक ही रात में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिए, 255/5 का बड़ा स्कोर—T20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल और T20 वर्ल्ड चैंपियनशिप टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड करने वाली पहली और इकलौती टीम बन गई.'
सोनल चौहान ने स्टेडियम में मनाई खुशी
एक्टर सोनल चौहान (Sonal Chauhan) फाइनल मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंची थी. वहां, उन्होंने भारत का झंडा लहराते हुए खुशी मनाई. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है 'कप हमारा है. अच्छा एहसास है.' रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने भी भारतीय टीम की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'भारतीय टीम को शुभकामनाएं.' वहीं, सारा अली खान, सनी देओल, अमिताभ बच्चन, अनन्या पांडे जैसे कई सेलेब्स ने पोस्ट शेयर किया और टीम को बधाई दी है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us