Holi 2026: 'होली' के बिना अधूरी हैं ये ब्लॉकबस्टर फिल्में, रंगों के बाद बदल जाता है पूरा खेल

Holi 2026: बॉलीवुड इंडस्ट्री की कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्में ऐसी है जो होली के त्योहार के बिना अधूरी है. चलिए जानते हैं, लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है.

Holi 2026: बॉलीवुड इंडस्ट्री की कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्में ऐसी है जो होली के त्योहार के बिना अधूरी है. चलिए जानते हैं, लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Holi 2026

Holi 2026 Photograph: (Yash Raj Films)

Holi 2026: होली का त्योहार रंगों, उमंग और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई फिल्मों में होली का त्योहार मनाया गया है. इतना ही नहीं कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्में तो ऐसी है जिसमें होली के सीन पूरी कहानी का टर्निंग पॉइंट बन गया.  तो चलिए इस मौके पर जानते हैं, उन फिल्मों के बारे में जिनमें होली के बिना कहानी अधूरी है. 

Advertisment

1. सिलसिला (Silsila)

इस लिस्ट में पहला नाम अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, संजीव कुमार और रेखा की फिल्म सिलसिला  है. इस फिल्म ने सदाबहार होली सॉन्ग 'रंग बरसे' तो दिया ही है. इसके अलावा इसका होली का सीक्वेंस भी काफी चर्चा में रहा है, जिसमें शोभा और डॉ वीके सिंह को पता चलता है कि अमित और चांदनी पहले एक-दूसरे से प्यार करते थे.

2. शोले (Sholay)

अमिताभ बच्चन की ही फिल्म शोले भी इसमें शामिल है. इस फिल्म का एक सीन है जिसमें गब्बर का मशहूर डायलॉग है- होली कब है? कब है होली? कब है? ये आज तक लोगों की जुबान पर है और इसके बाद कहानी में काफी ट्विस्ट आए थे.

3. दामिनी (Damini)

होली के सीक्वेंस वाली फिल्मों में मीनाक्षी शेषाद्रि, ऋषि कपूर और सनी देओल की  दामिनी का भी नाम है.  इस फिल्म में होली का सीक्वेंस पूरी कहानी बदल देता है.होली के दौरान ही एक्ट्रेस के साथ यौन उत्पीड़न होता है जिसके बाद वह इंसाफ के लिए लड़ाई शुरू करती है.

4. डर (Darr)

शाह रुख खान, जूही चावला और सनी देओल की फिल्म डर भी इस लिस्ट मे शामिल है. फिल्म में एक होली सीन है जो पूरी कहानी को बदल देता है. इसमें राहुल खतरनाक इरादो से किरण को कलर लगाता है.

ये भी पढ़ें- Holi 2026: रंग बरसे से लेकर बलम पिचकारी तक, होली के जश्न में शामिल करें बॉलीवुड के ये 10 गाने, आ जाएगा मजा

Holi 2026
Advertisment