/newsnation/media/media_files/2026/03/01/holi-2026-2026-03-01-18-36-41.jpg)
Holi 2026
Holi 2026: देशभर में 4 मार्च को होली का त्योहार पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा. गलियों में उड़ता गुलाल, घरों में बनती मिठाइयां और दोस्तों की टोली के साथ मस्ती- इन सबके बीच जो चीज होली के जश्न को सबसे ज्यादा रंगीन बनाती है, वह हैं बॉलीवुड के होली स्पेशल गाने. जैसे ही स्पीकर पर पहला गाना बजता है, माहौल अपने आप झूम उठता है. ऐसे में अगर आप भी इस बार की होली को और खास बनाना चाहते हैं, तो अपनी प्लेलिस्ट में ये शानदार गाने जरूर शामिल करें.
1. बलम पिचकारी
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया यह गाना आज की युवा पीढ़ी का फेवरेट होली ट्रैक है. इसकी तेज बीट्स और जोशीला अंदाज हर किसी को डांस फ्लोर पर खींच लाता है.
2. होली के दिन दिल खिल जाते हैं
गांव के माहौल में फिल्माया गया यह सदाबहार गाना आज भी होली की पहचान है. इसकी सादगी और मिठास पार्टी का मूड सेट करने के लिए परफेक्ट है.
3. अंग से अंग लगाना
परिवार और दोस्तों के साथ रंगों में सराबोर होने का मजा इस गाने के साथ और बढ़ जाता है. इसकी धुन और बोल होली की मस्ती को दोगुना कर देते हैं.
4. बद्री की दुल्हनिया
देसी और मॉडर्न स्टाइल का शानदार मेल. इसकी कैची बीट्स सुनते ही पैर थिरकने लगते हैं. होली पार्टी में डांस का तड़का लगाने के लिए यह गाना शानदार है.
5. रंग बरसे
अमिताभ बच्चन की आवाज में यह गाना दशकों से होली का एंथम बना हुआ है. देसी धुन और मजेदार बोल इसे हर साल की प्लेलिस्ट में शामिल करने लायक बनाते हैं.
6. डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली
युवाओं के बीच लोकप्रिय यह गाना अपनी मस्ती भरी धुन से होली के उत्साह को और बढ़ा देता है.
7. होली खेले रघुवीरा
पारंपरिक होली की झलक लिए यह गाना परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए एकदम उपयुक्त है.
8. आज न छोड़ेंगे
पुराना होने के बावजूद यह गाना आज भी होली के जश्न में नई ऊर्जा भर देता है. इसकी शरारती धुन माहौल को और रंगीन बना देती है.
9. खईके पान बनारस वाला
देसी अंदाज और जोश से भरपूर यह गाना भीड़ को झूमने पर मजबूर कर देता है. होली के रंगों के बीच इसका मजा दोगुना हो जाता है.
10. गो पागल
फास्ट बीट्स और जोशीले म्यूजिक के साथ यह ट्रैक होली पार्टी को और शानदार बना देता है. खासकर युवाओं के बीच यह गाना काफी पसंद किया जाता है.
ये भी पढ़ें: पवन सिंह को बढ़ावा दिया, खुद तो कुछ नहीं कर सकीं, आखिर क्यों अक्षरा सिंह पर भड़कीं अंजलि राघव
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us