पवन सिंह को बढ़ावा दिया, खुद तो कुछ नहीं कर सकीं, आखिर क्यों अक्षरा सिंह पर भड़कीं अंजलि राघव

Anjali Raghav on Akshara Singh: अक्षरा सिंह ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में पवन सिंह और अंजलि राघव विवाद पर बात की. जिसके बाद अंजलि राघव ने उन्हें करारा जवाब दिया है.

Anjali Raghav on Akshara Singh: अक्षरा सिंह ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में पवन सिंह और अंजलि राघव विवाद पर बात की. जिसके बाद अंजलि राघव ने उन्हें करारा जवाब दिया है.

author-image
Uma Sharma
New Update
Anjali Raghav Akshara Singh

Anjali Raghav on Akshara Singh

Anjali Raghav on Akshara Singh: साल 2025 में लखनऊ में आयोजित एक स्टेज शो के दौरान भोजपुरी स्टार पवन सिंह और हरियाणवी डांसर-एक्ट्रेस अंजलि राघव के बीच हुई एक घटना ने काफी विवाद खड़ा कर दिया था. जी हां, एक इवेंट के दौरान पवन सिंह द्वारा अंजलि राघव की कमर छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. आरोप लगे कि उन्हें गलत तरीके से छुआ गया. बाद में अंजलि राघव ने भी इसे “बैड टच” बताते हुए आपत्ति जताई थी. अब इस मामले ने फिर तूल पकड़ लिया है, जब भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने एक पॉडकास्ट में इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी. इसके बाद अंजलि राघव ने उन्हें करारा जवाब दिया है.

Advertisment

अक्षरा सिंह ने क्या कहा?

अक्षरा सिंह ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में पवन सिंह और अंजलि राघव विवाद पर बात की. उन्होंने कहा कि अगर वह अंजलि की जगह होतीं तो तुरंत प्रतिक्रिया देतीं. उनके मुताबिक, “अगर मैं होती तो उठाकर नीचे फेंक देती… एक सेकेंड में.” अक्षरा ने यह भी कहा कि इस मामले में उन्हें लड़की की भी गलती नजर आती है.

अंजलि राघव का पलटवार

जब इस बारे में ‘दैनिक भास्कर’ ने अंजलि राघव से बात की, तो उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी. अंजलि ने कहा कि अक्षरा सिंह को उस दिन की पूरी सच्चाई नहीं पता और अधूरी जानकारी के आधार पर बयान देना गलत है. अंजलि ने आरोप लगाया कि पवन सिंह के साथ अक्षरा का पुराना रिश्ता रहा है और उन्होंने ही उन्हें मंच पर इस तरह के व्यवहार के लिए बढ़ावा दिया. अंजलि के मुताबिक, पवन सिंह स्टेज पर अक्षरा को गोद में उठाते या सार्वजनिक रूप से करीब आते थे, लेकिन तब उन्हें नहीं रोका गया. अंजलि ने कहा, “यह कहना आसान है कि मैं होती तो ऐसा कर देती. जब आपके साथ गलत हुआ, तब आपने क्या किया? अब दूसरों को ज्ञान देना ठीक नहीं.”

“मेरे लिए वह बैड टच था”

पवन सिंह द्वारा कमर छूने की घटना पर अंजलि राघव ने साफ कहा कि वह उनके लिए “बैड टच” था, क्योंकि उन्हें बिना अनुमति छुआ गया. उन्होंने कहा कि अगर उनका कोई करीबी भी स्टेज पर ऐसा करता, तो वो उसे भी रोकतीं.

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, 29 अगस्त 2025 को लखनऊ में एक म्यूजिक प्रोग्राम के दौरान पवन सिंह और अंजलि राघव साथ परफॉर्म कर रहे थे. उसी दौरान का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पवन सिंह अंजलि की कमर छूते नजर आए. सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आईं. शुरुआत में अंजलि ने इस पर सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन बाद में उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान किया और बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान हैं. विवाद बढ़ने पर पवन सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अंजलि राघव से माफी भी मांगी थी.

ये भी पढ़ें: Rashmika-Vijay करेंगे देश के 16 मंदिरों में अन्नदान, तो 21 शहरों में भेजेंगे मिठाइयों के ट्रक

Akshara Singh Anjali Raghav
Advertisment