Rashmika-Vijay करेंगे देश के 16 मंदिरों में अन्नदान, तो 21 शहरों में भेजेंगे मिठाइयों के ट्रक

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पूरे देश के साथ अपनी शादी सेलिब्रेट करने वाले हैं. जी हां, दोनों देशभर के 16 मंदिरों में अन्नदान और 21 शहरों में मिठाई बाटने वाले हैं.

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पूरे देश के साथ अपनी शादी सेलिब्रेट करने वाले हैं. जी हां, दोनों देशभर के 16 मंदिरों में अन्नदान और 21 शहरों में मिठाई बाटने वाले हैं.

author-image
Uma Sharma
New Update
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda (1)

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda: जानी मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को शादी रचाकर अपने रिश्ते को नया नाम दिया. दोनों ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा कर फैंस को यह खुशखबरी दी. शादी के बाद कपल ने पपाराजी को मिठाइयां बांटीं और अब उन्होंने अपनी खुशी पूरे देश के साथ मनाने का फैसला किया है.

Advertisment

फैंस के नाम साझा किया खास संदेश

रश्मिका और विजय ने इंस्टाग्राम पर एक पूरा बयान जारी किया. इसमें उन्होंने लिखा, “इस देश के प्यारे लोगों, आप हमेशा हमारे सफर और हमारे प्यार का हिस्सा रहे हैं. आप सभी के साथ अपनी शादी का जश्न मनाना हमारे लिए बेहद खुशी की बात है. और भारत में कोई भी जश्न कैसे मनाया जाता है? मिठाई और खाने के साथ.” उन्होंने आगे बताया कि 1 मार्च को वो मिठाइयों से भरे ट्रक देशभर में भेज रहे हैं, ताकि अपने जीवन के इस खास पल को सभी के साथ साझा कर सकें. साथ ही, देश के कई मंदिरों में अन्नदान भी किया जाएगा. कपल ने सभी से आशीर्वाद की कामना की है.

rashmika-vijay

21 राज्यों में पहुंचेगी मिठाई

कपल ने बताया कि तेलंगाना, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और बिहार सहित कुल 21 राज्यों के चुनिंदा शहरों में मिठाइयां भेजी जाएंगी.

rashmika

इन मंदिरों में होगा अन्नदान

अन्नदान के लिए जिन प्रमुख मंदिरों का चयन किया गया है, उनमें ये मंदिर शामिल हैं. 

शिवोहम मंदिर (बेंगलुरु)

श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर (वृंदावन)

श्री रुक्मिणी मंदिर (गुवाहाटी)

श्री श्री गोविंद धाम मंदिर इस्कॉन (अहमदाबाद)

श्री श्री राधा राज बिहारी जी मंदिर (रायपुर)

गोविंद देव जी मंदिर (जयपुर)

श्री चामुंडेश्वरी मंदिर (मैसूर)

राधा कृष्ण मंदिर (बेंगलुरु)

इसके अलावा अन्य राज्यों के प्रमुख मंदिरों में भी अन्नदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: ईरान में मची तबाही से बेहद दुखी हैं मंदाना करीमी, तो दूसरी तरफ ईरानी लीडर की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna
Advertisment