Holi 2026: आरके स्टूडियो की यादगार होली से बच्चन परिवार और शाहरुख गौरी की पार्टी तक, ये हैं बॉलीवुड की मशहूर होली पार्टियां

Holi 2026: बॉलीवुड में कभी होली पार्टी का अलग ही क्रेज हुआ करता था. आज भले ही होली पार्टी उतनी रौनक भरी न हो...लेकिन उनकी यादें आज भी ताजा है. चलिए आपको भी इसके बारे में बताते हैं.

Holi 2026: बॉलीवुड में कभी होली पार्टी का अलग ही क्रेज हुआ करता था. आज भले ही होली पार्टी उतनी रौनक भरी न हो...लेकिन उनकी यादें आज भी ताजा है. चलिए आपको भी इसके बारे में बताते हैं.

author-image
Uma Sharma
New Update
Holi 2026 (1)

Holi 2026

Holi 2026: बॉलीवुड में होली का जश्न हमेशा खास रहा है. रंगों के इस त्योहार को फिल्मों में भी बड़े प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है. शोले से लेकर कटी पतंग, डर और सिलसिला तक, होली के सीन्स ने कभी प्रेम, कभी उत्साह तो कभी भावनात्मक टकराव को पर्दे पर खूबसूरती से पेश किया है.

Advertisment

हालांकि, होली का जश्न सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहा. असल जिंदगी में भी बॉलीवुड इस त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मनाता आया है. एक दौर था जब होली की सबसे चर्चित पार्टियां राज कपूर द्वारा RK Studios में आयोजित की जाती थीं. बाद में अमिताभ बच्चन के घर की होली और अब जावेद अख्तर, शबाना आज़मी की होली पार्टियां भी खास आकर्षण का केंद्र बन गईं.

फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियां होती थीं शामिल

आरके स्टूडियो की होली पार्टियां बॉलीवुड के सबसे यादगार आयोजनों में गिनी जाती हैं. यह जश्न केवल कपूर परिवार तक सीमित नहीं होता था, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियां इसमें शामिल होती थीं. इसमें Shammi Kapoor, Randhir Kapoor, Rishi Kapoor, Prem Chopra, Prem Nath, Sitara Devi, Nargis, Rajendra Kumar और Nirupa Roy जैसी दिग्गज हस्तियां नजर आती थीं. इसके अलावा कृष्णा कपूर, Neetu Kapoor, Geeta Bali और Babita भी कई तस्वीरों और वीडियो में दिखाई देती थीं.

रणबीर कपूर ने शेयर की थीं यादें 

नवंबर 2024 में रणबीर कपूर ने इन होली पार्टियों से जुड़ी अपनी बचपन की यादें साझा कीं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उस समय वह बहुत छोटे थे और उनके लिए वह माहौल थोड़ा “डरावना” था. रणबीर ने बताया कि सभी लोग रंगों में रंगे होते थे, काले और अन्य रंगों से सने कपड़े पहने रहते थे और लोगों को ट्रकों में चढ़ाया जाता था. उनके मुताबिक, बचपन की नजर से वह अनुभव थोड़ा भयावह लगा, हालांकि बड़ों के लिए वह बेहद यादगार और उत्साहपूर्ण जश्न होता था.

ये भी पढ़ें: Shraddha Kapoor Birthday Special: 39 की उम्र में 25 जैसा ग्लो, आखिर क्या है श्रद्धा कपूर की खूबसूरती का असली राज? जानें

Raj kapoor shahrukh khan Amitabh Bachchan Holi 2026
Advertisment