/newsnation/media/media_files/2026/03/03/mother-india-aurat-2026-03-03-12-17-25.jpg)
Mother India-Aurat Photograph: (Wikipedia-Social Media)
Holi 2026: देशभर मे होली का त्योहार धूम धाम से मनाया जाता है. इस दिन लोग ढेर सारी मस्ती करते हैं, एक दूसरे को कलर लगाते हैं, नाचते-गाते हैं. बॉलीवुड की दुनिया में, यह त्योहार काफी पसंद किया जाता है और फिल्मों में भी होली का जश्न मनाते दिखाया जाता है. बॉलीवुड में ढेर सारे गाने हैं जो होली पर बने हैं. लेकिन लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड का पहला होली गाना किस फिल्म में और कब बना था. तो चलिए बताते हैं-
ये है बॉलीवुड का पहला होली का गाना
बॉलीवुड फिल्मों में पहला होली का गाना आजादी से पहले साल 1940 में बनाया गया था. ये ब्लैक-एंड-व्हाइट फिल्म थी, जिसमें एक नहीं बल्कि दो-दो होली के गाने थे. एक 'आज होली खेलेंगे साजन के संग' (Aaj Holi Khelenge Saajan Ke Sang) और दूसरा 'जमुना तट पर होली खेलेंगे श्याम' (Jamuna Tatt Par Holi Khelenge Shyam). इन दोनों ही गानों को मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर और प्लेबैक सिंगर अनिल बिस्वास ने कंपोज किया था और साथ ही आवाज भी दी थी.
इसी फिल्म की रीमेक थी मदर इंडिया
जिस फिल्म में होली के पहले गाने थे, उसका नाम औरत (Aurat) था. जिसे महबूब खान ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में सरदार अख्तर, सुरेंद्र, याकूब, कन्हैयालाल और अरुण कुमार आहूजा जैसे कलाकारों ने काम किया था. वहीं, ये बहुत कम लोग जानते हैं कि महबूब ने 1957 में औरत को मदर इंडिया (Mother India) नाम से रीमेक किया था और ये फिल्म भी सुपरहिट हुई थी और कई रिकॉर्ड तोड़े थे.
ये भी पढ़ें- Holi 2026: रश्मिका-विजय से लेकर हिना-रॉकी तक, शादी के बाद पहली होली मनाएंगे ये सेलेब्स
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us