/newsnation/media/media_files/2026/03/03/holi-2026-3-2026-03-03-18-20-32.jpg)
Holi 2026
Bollywood Celebs Holi Wishes: देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारों तक, हर कोई रंगों के इस पर्व को पूरे उत्साह और खुशी के साथ सेलिब्रेट कर रहा है. इस खास मौके पर कई फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और दोस्तों को होली की शुभकामनाएं दीं है.
सुनील शेट्टी ने दी शुभकामनाएं
सुनील शेट्टी ने होलिका दहन की एक तस्वीर शेयर कर सभी को होली की बधाई दी. उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि होली हमें सिखाती है कि जिंदगी के रंग सबके साथ मिलकर मनाने में ही असली खुशी है. साथ ही उन्होंने सभी से सुरक्षित और प्यार के साथ त्योहार मनाने की अपील की.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/03/03/holi-1-2026-03-03-18-16-08.jpg)
अजय देवगन की मजेदार पोस्ट
अजय देवगन ने अपनी फिल्म Golmaal 3 का एक फनी सीन शेयर किया, जिसमें जॉनी लीवर नजर आ रहे हैं. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आज होली है या दिवाली?” इस पोस्ट ने फैंस को हंसने का एक और मौका दे दिया.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/03/03/drfg-2026-03-03-18-16-29.jpg)
राजपाल यादव का खास अंदाज
राजपाल यादव ने अपनी मशहूर फिल्म भूल भुलैया से जुड़ी एक मजेदार तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने लिखा, “मैं नजर रखे हुए हूं… जो भी साफ-सुथरा दिखा, उस पर रंगों से हमला कर दूंगा! हैप्पी होली!” उनका यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आया.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/03/03/imagedcv-2026-03-03-18-16-41.jpg)
करीना कपूर खान ने दी बधाई
करीना कपूर खान ने भी सोशल मीडिया पर एक रंगीन पोस्ट शेयर करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अपने फैंस के लिए प्यार भरा संदेश साझा किया.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/03/03/image-2026-03-03-18-16-51.jpg)
अक्षय कुमार का संदेश
अक्षय कुमार ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “थोड़ा सा रंग, थोड़ी सी मस्ती और ढेर सारी खुशियां. आपको और आपके परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएं.”
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/03/03/sd-2026-03-03-18-17-01.jpg)
सोनम कपूर ने पापा के साथ शेयर की तस्वीर
सोनम कपूर ने होली के मौके पर अपने पिता अनिल कपूर के साथ एक खास तस्वीर साझा की. फोटो में दोनों रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं और फैंस को होली की बधाई दे रहे हैं.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/03/03/imagesdfs-2026-03-03-18-17-11.jpg)
ये भी पढ़ें: अबू धाबी से इंडिया लौटीं Esha Gupta, पोस्ट शेयर कर बोलीं- 'हालात काफी मुश्किल थे'
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us