अबू धाबी से इंडिया लौटीं Esha Gupta, पोस्ट शेयर कर बोलीं- 'हालात काफी मुश्किल थे'

Esha Gupta Return India: ईशा गुप्ता (Esha Gupta) अबू धाबी से सुरक्षित भारत लौट आई हैं. जी हां, ईशा ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी देकर सबको राहत दी है.

Esha Gupta Return India: ईशा गुप्ता (Esha Gupta) अबू धाबी से सुरक्षित भारत लौट आई हैं. जी हां, ईशा ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी देकर सबको राहत दी है.

author-image
Uma Sharma
New Update
Esha Gupta

Esha Gupta

Esha Gupta Return India: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (Esha Gupta) अबू धाबी से सुरक्षित भारत लौट आई हैं. हाल ही में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और मिसाइल हमलों के कारण मिडिल ईस्ट के कई हिस्सों में हवाई क्षेत्र टेम्पररी रूप से बंद कर दिया गया था. इसके चलते कई उड़ानें रद्द हो गईं और ईशा दुबई-अबू धाबी में फंस गई थीं. ऐसे में फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित थे, लेकिन अब ईशा ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर सबको राहत दी है.

Advertisment

ईशा गुप्ता ने साझा किया अनुभव

ईशा गुप्ता ने भारत लौटने के बाद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, “मैं घर लौट आई हूं. आप सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद. जो हालात हमने झेले, वो बेहद मुश्किल थे. भगवान की कृपा से हम सुरक्षित हैं.” उन्होंने बताया कि ये सब 28 तारीख (रविवार) को शुरू हुआ, जब वह एयरपोर्ट पर थीं. दोपहर करीब 1 बजे एयरपोर्ट बंद कर दिया गया और वहां अफरा-तफरी मच गई. किसी को स्थिति की स्पष्ट जानकारी नहीं थी, लेकिन जल्द ही मिसाइल हमलों की खबरें आने लगीं.

एयरपोर्ट स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों की तारीफ

ईशा ने आगे बताया कि वह उस समय अबू धाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मौजूद थीं. उन्होंने एयरपोर्ट स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों की तारीफ करते हुए लिखा कि सभी ने बेहद शांति और पेशेवर तरीके से स्थिति को संभाला. उन्होंने कहा, “मैंने वहां एक देश की ताकत देखी. ग्राउंड स्टाफ और सुरक्षा टीम ने तुरंत काम शुरू किया और पूरी तरह शांत रहकर हालात को संभाला, जबकि हम सब एक ही मुश्किल स्थिति में थे.” लेकिन उन्होंने अभी तक चेक-इन नहीं किया था, इसलिए वह वापस अबू धाबी स्थित अपने होटल लौट गईं. आखिरकार स्थिति सामान्य होने पर वह सुरक्षित इंडिया वापस आ सकीं.

 ये भी पढ़ें: Shraddha Kapoor Birthday Special: 39 की उम्र में 25 जैसा ग्लो, आखिर क्या है श्रद्धा कपूर की खूबसूरती का असली राज? जानें

Esha Gupta
Advertisment