/newsnation/media/media_files/2025/12/11/dharmendra-prayer-meet-2025-12-11-18-23-25.jpg)
Photograph: ANI
Hema Malini In Dharmendra Prayer Meet: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी ने अपने पति धर्मेंद्र के लिए दिल्ली में प्रेयर मीट रखी. जहां एक्ट्रेस अपने बेटी ईशा देओल के साथ नजर आई. शुरुआत में एक वीडियो सामने आया जिसमें हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने धर्मेंद्र को फूल अर्पण किया. आपको बता दें, इसे पहले हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के लिए मुंबई आगे से घर में गीता पाठ कराया था. वहीं, सोशल मीडिया एक और वीडियो सामने आ रही है जिसमें हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को याद करते हुए कुछ बाते कही है.
'मैंने कभी सोचा भी नहीं था'
हेमा मालिनी ने प्रार्थना सभा में बेहद भावुक होकर कहा, 'आज की इस प्रार्थना सभा में आप सभी का स्वागत करते हुए मेरा दिल बहुत भारी हो रहा है, मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मेरी जिंदगी में ऐसा वक्त आएगा जब मुझे अपने धरम जी के लिए प्रार्थना सभा आयोजित करनी पड़ेगी. उनकी विदाई पर दुनिया शोक मना रही है, लेकिन मेरे लिए ये ऐसा सदमा है जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. एक ऐसी संगत का टूटना जिसने हर परीक्षा झेली.' एक्ट्रेस ने आगे बोलीं, 'धरम जी का दिल बहुत बड़ा था, उन्होंने कभी खुद को दूसरों से अलग नहीं समझा. चाहे अमीरी हो या गरीब, अपना हो या अनजान वो हर किसी से प्यार और सम्मान से बात करते थे. ये उनकी खूबी थी.'
हेमा मालिनी आगे कहा
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'अपने 57 साल के लंबे जर्नी को याद किया और बताया कि इंडस्ट्री में कदम रखते ही उन्हें सबसे ज्यादा काम धरम जी के साथ ही मिला, दोनों ने करीब 45 फिल्मों में काम किया, जिनमें 25 सुपरहिट रहीं, और दर्शकों ने उन्हें हमेशा एक सफल ऑन-स्क्रीन जोड़ी के रूप में सराहा. उनकी फिल्मों के बारे में बात करते हुए हेमा ने कहा, 'धरम जी ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और हर तरह के किरदारों में जान डाल दी, चाहे रोमांस हो, एक्शन हो या कॉमेडी. लेकिन उन्हें कॉमेडी सबसे ज्यादा पसंद थी, कैमरे के सामने वो जैसे खिल जाते थे'
'वो काम अधूरा रह गया'
आंत में हेमा मालिनी (Actress Hema Malini) ने धर्मेंद्र के अंदर छिपे उस कलाकार की भी बात की जो उम्र के साथ सामने आया वो है 'एक कवि'. एक्ट्रेस ने कहा, 'समय के साथ धरम जी ने कविताएं लिखना शुरू किया. स्थिति कोई भी हो, उनके पास हमेशा एक शेर तैयार रहता था. मैं उन्हें किताब लिखने के लिए कहती थी, उनके चाहने वाले उसे बेहद पसंद करते. धरम जी इस पर काम भी कर रहे थे, लेकिन वो काम अधूरा रह गया.'
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us