/newsnation/media/media_files/2026/01/12/golden-globe-awards-2026-winner-list-adolescence-one-battle-after-another-2026-01-12-15-13-05.jpg)
Golden Globe Photograph: (Instagram)
Golden Globe Awards 2026 Winner List: 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 की रात एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए काफी खास रही. कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्टन में हुए इस भव्य समारोह में सितारों का जमावड़ा देखने को मिला. रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा का स्टाइल और उनकी रिंग खूब चर्चा में रही. भले ही इस बार किसी भारतीय फिल्म या वेब सीरीज को नॉमिनेशन नहीं मिला लेकिन प्रियंका की मौजूदगी ने देश की शान जरूर बढ़ाई. अवॉर्ड नाइट में जहां ग्लैमर था. वहीं कई बड़े सरप्राइज और रिकॉर्ड भी देखने को मिले, जिसने इस शाम को और यादगार बना दिया.
ओवेन कपूर ने रचा इतिहास
इस बार गोल्डन ग्लोब्स में सबसे ज्यादा चर्चा रही टीवी सीरीज एडोलसेंस और फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर की जिहोंने चार-चार अवॉर्ड अपने नाम कर महफिल लूट ली. एडोलसेंस के लिए 16 साल के ओवेन कपूर ने बेस्ट मेल एक्टर टीवी ड्रामा का अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया. ये उनका पहला गोल्डन ग्लोब था और इसी के साथ उन्होंने 16 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. वहीं लियोनार्डो डिकैप्रियो स्टारर वन बैटल आफ्टर अनदर ने बेस्ट मोशन पिक्चर म्यूजिकल या कॉमेडी समेत कई बड़े अवॉर्ड जीते.
| गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 | विनर्स |
| बेस्ट मेल एक्टर टीवी सीरीज | नोआ वायले, (द पिट) |
| बेस्ट मेल एक्टर टीवी ड्रामा | ओवेन कूपर (एडोलसेंस) |
| बेस्ट मेल एक्टर, टीवी सीरीज (म्यूजिकल/कॉमेडी) | सेठ रोजेन |
| बेस्ट फीमेल एक्टर, टीवी सीरीज (म्यूजिकल/कॉमेडी) | जीन स्मार्ट, हैक्स (तीसरा गोल्डन ग्लोब पुरस्कार) |
| बेस्ट फीमेल सपोर्टिंग एक्ट्रेस | टेयाना टेलर, वन बैटल आप्टर अनदर (पहला गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड) |
| बेस्ट मेल सपोर्टिंग एक्टर | स्टेलन स्कार्सगार्ड, सेंटीमेंटल वैल्यू |
| बेस्ट पॉडकास्ट | एमी पोहलर |
| बेस्ट सॉन्ग मोशन पिक्चर्स | के पॉप डेमन हंटर्स |
| बेस्ट स्कोर मोशन पिक्चर्स | लुडविग गोरान्सन, सिनर्स |
| बेस्ट स्क्रीन प्ले मोशन पिक्चर | पॉल थॉमस एंडरसन, वन बैटल आफ्टर अनदर |
| बेस्ट परफॉर्मेंस फीमेल एक्टर- कॉमेडी/म्यूजिकल | रोज बायरन, इफ आई हैड लेग्स आई वुड किक यू |
| बेस्ट परफॉर्मेंस मेल, लिमिटेड सीरीज | स्टीफन ग्राहम, एडोलेसेंस |
| बेस्ट सिनेमैटिक एंड बॉक्स ऑफिस अचीवमेंट | सिनर्स |
| बेस्ट टेलीविजन लिमिटेड सीरीज, एंथोलॉजी सीरीज | मिशेल विलियम्स, डाइंग फॉर सेक्स |
| बेस्ट डायरेक्टर | पॉल थॉमस एंडरसन, वन बैटल ऑफ्टर अनदर |
| बेस्ट एनिमेटेड फिल्म | के पॉप डेमन हंटर्स |
ये भी पढ़ें: Golden Globes Awards 2026: जेनिफर लोपेज से स्नूप डॉग तक, इन हस्तियां ने पहनी अजीब-अजीब ड्रेस, देखें
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us