/newsnation/media/media_files/2026/02/06/godaan-2026-02-06-15-27-36.jpg)
Godaan Photograph: (@KamdhenuStudios)
Godaan Movie: बचपन में आप सभी ने मुंशी प्रेमचंद्र की 'गोदान' तो जरूर पढ़ी होगी. उन्होंने कई ऐसी कहानियां लोगों तक पहुंचाई हैं, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है. लेकिन अब इस नाम से एक फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. इस फिल्म को काफी विवादों का भी सामना करना पड़ रहा है. बावजूद इसके इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. चलिए जानते हैं, इस फिल्म के बारे में-
क्या है गोदान की कहानी?
फिल्म ‘गोदान' में विवेक नाम के एक शख्स की कहानी दिखाई गई है, जिसाक किरदार एक्टर साहिल आनंद ने निभाया है. फिल्म में विवेक की पिता की मौत हो जाती है तो वो भारत लौट आता है और अपने पिता की आखिरी इच्छी पूरी करने के लिए गाय की सेवा में लग जाता है. फिल्म की कहानी इसी के ईद-गिर्द घूमती है कि कैसे वो शहर के बीच रहकर गाय की सेवा करता है. फिल्म में कई ऐसे सीन दिखाए गए है, जिसमें गोमाता की हत्या को दिखाया गया है. ये फिल्म गौमाता की सेवा, सुरक्षा और उसके प्रति सम्मान के संदेश को मजबूती से दिखाती है.
फिल्म को लेकर विवाद?
बता दें, इस फिल्म का ट्रेलर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया था. इस फिल्म को अब लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं. हालांकि इसका काफी विरोध भी किया जा रहा है. मुस्लिम धर्मगुरुओं का आरोप है कि फिल्म में गौ-तस्करी के पीछे एक खास वर्ग को दिखाया गया है.. जिससे पूरे समुदाय की छवि को खराब तरीके से पेश किया गया है. इस फिल्म के ट्रेलर में एक और चीज लोगों का ध्यान खींच रही है, जिसमें इंदिरा गांधी का किरदार भी दिखाया गया है. इन सब विवादों के बीच आखिर ये फिल्म रिलीज हो गई है.
ये भी पढ़ें- क्या है 'घूसखोर पंडित' की कहानी? जिसे लेकर ब्राह्मण समाज कर रहा विरोध, अब मेकर्स ने डिलीट किया टीजर
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us