GHKKPM: आखिरकार तेजस्विनी और नील की होगी शादी, शो में आएगा नया ट्विस्ट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 5 April 2025: तेजस्विनी न चाहते हुए भी नील संग शादी के लिए तैयार हो जाएगी. इसके बाद फेरों के बाद उसका सामना ऋतुराज से होगा.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 5 April 2025: तेजस्विनी न चाहते हुए भी नील संग शादी के लिए तैयार हो जाएगी. इसके बाद फेरों के बाद उसका सामना ऋतुराज से होगा.

author-image
Uma Sharma
New Update
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 5 April 2025 spoiler in hindi ......

Image Source Social Media

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 5 April 2025: स्टार प्लस पर आने वाला शो 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. जी हां, शो में एक के बाद एक ट्विस्ट एन्ड टर्न देखने को मिल रहे हैं. यही वजह है कि दर्शक इसके हर एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं. ऐसे में  बीते दिन शो में दिखाया गया था कि तेजस्विनी नील के साथ शादी करने के लिए मना कर देती है. तो चलिए अब जानते हैं इस सीरियल में आगे क्या होने वाला है.

Advertisment

नील के साथ सात फेरे लेगी तेजस्विनी

​'गुम है किसी के प्यार में' में दिखाया जाएगा कि ​तेजस्विनी को शादी के लिए नील मानाने की कोशिश करेगा. वो अपने परिवार के हालातों को दर्शाते हुए तेजस्विनी को शादी के लिए राजी करेगा. दूसरी तरफ तेजस्विनी के मन में नील के लिए गुस्सा और ज्यादा बढ़ता जाएगा. इसके बाद

सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि तेजस्विनी अपने परिवार की खातिर मंडप में वापस लौट जाएगी. वो नील के साथ शादी की रस्में निभाएगी और सात फेरे लेकर जिंदगी की नई शुरुआत करेगी. 

मंडप के बीच गाना गाएगी तेजस्विनी

वहीं 'गुम है किसी के प्यार में' में आगे और भी ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं. जी हां, आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तेजस्विनी फेरों के बाद अपने दिल का हाल गाने के जरिए बयां करेगी. तेजस्विनी गाना गाएगी, जिसे सुनकर नील का परिवार तारीफों के पुल बांधेगा.

वहीं नील और तेजस्विनी की शादी में ऋतुराज भी भारती बनकर आएगा. इस दौरान ऋतुराज और तेजस्विनी का आमना सामना भी होगा. एक-दूजे को आमने-सामने देखकर दोनों की आंखें फटी रह जाएंगी. यानी अब 'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को खूब मजा आने वाला है.

ये भी पढ़ें: हिंदू या मुसलमान, देवोलीना ने बताया उनका बच्चा बड़ा होकर किस धर्म को करेगा फॉलो?

ghum hai kisikey pyaar meiin Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin New Latest Twists Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin spoilers Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin updates Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin TRP Entertainment News in Hindi latest news in Hindi latest entertainment news मनोरंजन की खबरें हिंदी में मनोरंजन की खबरें
      
Advertisment