'कॉम्प्रोमाईज तो करना पड़ेगा', कास्टिंग काउच पर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने की खुलकर बात

Akanksha Chamola on Casting Couch: टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने हाल ही में कास्टिंग काउच के बारे में खुलकर बात की है. तो चलिए हम आपको बताते हैं उन्होंने इस बारे में क्या कुछ कहा?

Akanksha Chamola on Casting Couch: टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने हाल ही में कास्टिंग काउच के बारे में खुलकर बात की है. तो चलिए हम आपको बताते हैं उन्होंने इस बारे में क्या कुछ कहा?

author-image
Uma Sharma
New Update
Akanksha Chamola

Akanksha Chamola

Akanksha Chamola on Casting Couch: टेलीविजन के जाने माने एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं. वह अक्सर अपने बोल्ड अंदाज, फैशन और खुलकर रखी गई राय के कारण सुर्खियों में रहती हैं. वहीं हाल ही में उन्होंने इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच और कॉम्प्रोमाइज कल्चर पर खुलकर बात की है. तो चलिए हम आपको बताते हैं उन्होंने इस बारे में क्या कुछ कहा? 

Advertisment

कास्टिंग काउच पर खुलासा

आकांक्षा चमोला हाल ही में हॉटरफ्लाय के एक पॉडकास्ट में नजर आईं, जहां उन्होंने कई सवालों के बेबाक जवाब दिए. कास्टिंग काउच पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि बात हमेशा सीधे “कास्टिंग काउच” शब्द तक नहीं पहुंचती, लेकिन कॉम्प्रोमाइज की मांग खुलकर की जाती है. उनका कहना था कि इंडस्ट्री में कुछ लोग बेहद स्पष्ट तरीके से शर्तें सामने रख देते हैं. उन्होंने बताया कि टेलीविजन इंडस्ट्री अपेक्षाकृत काफी हद तक साफ-सुथरी है, लेकिन अगर कोई इससे आगे बढ़ना चाहता है तो परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं.

“सीधे ही पूछ लिया जाता है”

आकांक्षा ने कहा कि अगर किसी के पास इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं है तो रास्ता आसान नहीं होता. उन्होंने साझा किया कि कई बार पहली ही मीटिंग में साफ तौर पर कह दिया जाता है कि ऑडिशन की जरूरत नहीं है, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट में एक शर्त होगी- किसी खास व्यक्ति के साथ ‘क्लोज’ होना पड़ेगा. उन्होंने आगे कहा कि कई बार कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद कलाकारों पर दबाव बनाया जाता है कि उन्हें किसी व्यक्ति को “सर्विसेज” देनी होंगी, तभी उन्हें रोल मिलेगा. उनके मुताबिक यह सब बहुत सीधे और स्पष्ट तरीके से कहा जाता है.

“आज भी होता है”

आकांक्षा ने बताया कि उनके साथ भी एक-दो बार ऐसी स्थिति आई, तब उन्हें एहसास हुआ कि यह सब कितना खुलकर होता है और आज भी इंडस्ट्री में ऐसी घटनाएं सामने आती हैं. गौरतलब है कि हाल ही में आकांक्षा चमोला की वेब सीरीज दिल धोखा और डिजायर रिलीज हुई है. इस सीरीज में उनके बोल्ड किरदार को लेकर काफी चर्चा हो रही है. इसी के प्रमोशन के दौरान दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर अपना अनुभव साझा किया.

ये भी पढ़ें: विजय देवरकोंडा के भाई ने ऐसे किया भाभी रश्मिका का अपने परिवार में स्वागत, सुनाया अपने दिल का हाल

gaurav khanna Akanksha Chamola
Advertisment