Friday Release: 'केनेडी' से 'दो दीवाने सहर में' तक, इस फ्राइडे OTT और थिएटर पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

Friday Release: इस शुक्रवार को ओटीटी से लेकर सिनेमाघरों पर अलग-अलग जॉनर की कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. चलिए देखते हैं, लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है.

Friday Release: इस शुक्रवार को ओटीटी से लेकर सिनेमाघरों पर अलग-अलग जॉनर की कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. चलिए देखते हैं, लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Friday Release

Friday Release Photograph: (Zee Studios-T-Series)

Friday Release: शुक्रवार का दिन हमेशा से फिल्मी प्रेमियों के लिए खास रहता है. इस दिन सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक ढेर सारी नई-नई फिल्में और वेब सीरीज को रिलीज किया जाता है. ऐसे में इस बार 20 फरवरी को भी नया कंटेंट देखने को मिलने वाला है. आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी लेटेस्ट फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होंगी.

Advertisment

1. अस्सी (Assi)

एक्ट्रेस तापसी पन्नू की  फिल्म अस्सी इस फ्राइडे को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में एक महिला का मर्डर केस दिखाया गया है और तापसी वकील के रोल में नजर आएंगी.

2. दो दीवाने शहर में (Do Deewane Shaher Mein)

सिद्धांत चतुर्वेदी और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म दो दीवाने शहर में भी सिनेमघरों में रिलीज होगी. तापसी पन्नू की अस्सी के साथ इस मूवी का बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलेगा.

3. केनेडी (Kennedy)

क्राइम थ्रिलर केनेडी को  अनुराग कश्यप ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इसमें सनी लियानी और राहुल भट्ट लीड रोल में हैं. ये फिल्म ओटीटी  प्लेटफॉर्म जी5 पर 20 फरवरी को स्ट्रीम की जाएगी.

4. राक्षस (Raakshasa)

कन्नड़ मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर राक्षस को भी इस फ्राइडे ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा. ये एक वेब सीरीज हैं जो ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर रिलीज की जाएगी. इस सीरीज में एक मगरमच्छ के अटैक की कहानी को दिखाया गया है.

5. लकी द सुपरस्टार (Lucky The Superstar)

लकी द सुपरस्टार  दिल को छू लेने वाली तमिल कॉमेडी फिल्म हैं. इसकी कहानी एक आवारा पपी की  है जो एक परेशान परिवार में अचानक अच्छी किस्मत लाता है.फिल्म में लीड रोल में GV प्रकाश कुमार नजर आएंगे. ये 20 फरवरी को जियो हॉट स्टार स्ट्रीम की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Toxic Teaser: 'डैडीज होम' अंदाज में लौटेंगे यश, इस दिन रिलीज होगा 'टॉक्सिक' का टीजर

Ott Release
Advertisment