मुंबई में डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग से मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा; जांच में जुटी पुलिस

मुंबई के जुहू इलाके में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है. चार गोलियों की आवाज से दहशत फैल गई, जबकि पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मामले की जांच में जुटी हैं.

मुंबई के जुहू इलाके में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है. चार गोलियों की आवाज से दहशत फैल गई, जबकि पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मामले की जांच में जुटी हैं.

author-image
Deepak Kumar
New Update
Rohit-shetty

Photograph: (Rohit Shetty (X))

मुंबई के जुहू इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल पैदा कर दी है. मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर देर रात फायरिंग की घटना हुई. बताया जा रहा है कि रविवार (1 फरवरी) देर रात करीब 3 बजे चार राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनी गई, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई.

Advertisment

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया. पुलिस ने इलाके को घेरकर सुरक्षा बढ़ा दी और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है, जो राहत की बात मानी जा रही है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

बता दें कि रोहित शेट्टी जुहू के जिस इलाके में रहते हैं, वहां कई बड़े फिल्मी सितारों के घर भी हैं. ऐसे में इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि अभी तक न तो रोहित शेट्टी की ओर से और न ही पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है. घटना के तुरंत बाद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था संभालती दिखाई दे रही है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- ‘बॉर्डर 2’ के बाद, अब सनी देओल ‘घातक 2’ से मचाएंगे धमाल, सामने आया बड़ा अपडेट

MAHARASHTRA NEWS Rohit Shetty Entertainment News
Advertisment