Entertainment News Highlights: शाहरुख संग मूवी बनाएंगे विशाल भारद्वाज? लंदन में बॉयफ्रेंड संग स्पॉट हुईं कृति सेनन

Entertainment News Live Updates: मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News Nation के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़े हर छोटे से बड़े अपडेट्स मिलेंगे.

Entertainment News Live Updates: मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News Nation के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़े हर छोटे से बड़े अपडेट्स मिलेंगे.

author-image
Sezal Chand Thakur
एडिट
New Update
Entertainment News Live Updates

Photograph: (News Nation)

  • Feb 23, 2026 16:51 IST

    Entertainment News Live Updates: ए आर रहमान को ऋषि विरमानी ने दिया दो टूक जवाब

    एआर रहमान ने फिल्म छावा को बांटने वाली मूवी बताया था. अब जूम संग बातचीत में फिल्म के राइटर  ऋषि विरमानी ने ए आर रहमान के बयान पर जवाब दिया और कहा- ' ये मानना मुश्किल है कि सिर्फ दो घंटे की फिल्म से किसी की पूरी सोच बदल जाए'



  • Feb 23, 2026 16:18 IST

    Entertainment News Live Updates: लंदन में बॉयफ्रेंड संग स्पॉट हुईं कृति सेनन

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो कृति, कबीर बहिया को डेट कर रही है. इस बीच कृति सेनन और कबीर बहिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों लंदन की सड़को पर घूमते नजर आ रहे हैं. 

    Kriti Sanon Spotted with her Boyfriend Kabir in London
    by u/bollyfanboi in BollyBlindsNGossip



  • Advertisment
  • Feb 23, 2026 15:56 IST

    Entertainment News Live Updates: ‘एक दिन’ के पहले ट्रैक के लिए अरिजीत सिंह के होमटाउन पहुंचे आमिर खान

    ‘एक दिन’ के पहले ट्रैक के लिए आमिर खान अरिजीत सिंह के होमटाउन मुर्शिदाबाद पहुंचे. आमिर खान प्रोडक्शंस ने इससे जुड़ा एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है.



  • Feb 23, 2026 15:54 IST

    Entertainment News Live Updates: रोम में ‘हम दिल दे चुके सनम’ का हुआ ग्रैंड प्रीमियर

    संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का हाल ही में रोम के 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल' में प्रीमियर हुआ, जिसे वहां के इंडियन एम्बेसी ने पेश किया. इस फिल्म में सलमान और ऐश्वर्या लीड रोल में नजर आए थे.

    hum dil de chuke sanam
    hum dil de chuke sanam



  • Feb 23, 2026 14:08 IST

    Entertainment News Live Updates: ऋषभ शेट्टी की ‘जय हनुमान’ की हुई शुरुआत

     ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘जय हनुमान’ की शूटिंग की शुरुआत हो गई है. माइथ्री मूवी मेकर्स ने हनुमान जन्मभूमि अंजनाद्री में भव्य पूजन के साथ इसकी शुरुआत की है.



  • Feb 23, 2026 14:05 IST

    Entertainment News Live Updates: द पैराडाइज के मेकर्स ने रिलीज किया ‘आया शेर’ का प्रोमो

    द पैराडाइज के मेकर्स ने रिलीज किया ‘आया शेर’ का प्रोमो, नैचुरल स्टार नानी के जन्मदिन यानि 24 फरवरी को पूरा गाना रिलीज किया जाएगा.



  • Feb 23, 2026 13:34 IST

    Entertainment News Live Updates: शाहरुख संग मूवी बनाएंगे विशाल भारद्वाज?

    एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए विशाल भारद्वाज ने कहा- 'मुझे लगता है कि शाहरुख खान संग फिल्म होनी चाहिए. मैं शाहरुख खान संग कई कहानियों को लेकर चर्चा कर चुका हूं. वह हमेशा मेरे मैसेज का जवाब देते हैं और वह एक बहुत ही प्यारे इंसान हैं. वह हमारे देश के सबसे आकर्षक व्यक्तित्व वाले इंसान हैं.'



  • Feb 23, 2026 13:06 IST

    Entertainment News Live Updates: शिल्पा शेट्टी ने जिम वीडियो शेयर किया

    शिल्पा शेट्टी ने अपने जिम से जुड़ा वीडियो शेयर किया है. इसमें शिल्पा स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कर अपनी मसल मजबूत कर रही हैं



  • Feb 23, 2026 12:01 IST

    Entertainment News Live Updates: प्रकाश राज ने ‘द केरल स्टोरी 2’ पर साधा निशाना

    विपुल शाह इन दिनों फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब प्रकाश राज ने इस पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने बीफ औप पोर्क की थाली दिखाई और इसे भाईचारा बताया है.



  • Feb 23, 2026 11:15 IST

    Entertainment News Live Updates: 'The Kerala Story 2' की आलोचना कर फंसे अनुराग कश्यप

    डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने हाल ही में 'The Kerala Story 2' पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा, "बकवास पिक्चर,  ऐसे कौन बीफ खिलाता है? ऐसा कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता है'. अब कामाख्या नारायण ने इसका जवाब दिया- 'अनुराग कश्यप जी ने कहा है कि कोई ऐसा किसी को खिचड़ी भी नहीं खिलाता, मैं एकदम मानता हूं, कोई किसी को ऐसे लड्डू भी नहीं खिला सकता. पर दुर्भाग्य हमारे समाज में हमारी मासूम बेटियों को, उनका धर्म परिवर्तन करने के लिए, उनको बीफ खिलाया जा रहा है, ये एक क्राइम है.'



  • Feb 23, 2026 11:11 IST

    Entertainment News Live Updates: फरहान अख्तर ने पत्नी के साथ मनाई सालगिरह

    फरहान अख्तर ने साल 2022 में शिबानी दांडेकर से शादी की थी. अब हाल ही में एक्टर ने अपनी शादी की चौथी सालगिरह मनाई और पत्नी संग ढेर सारी फोटो शेयर की.



  • Feb 23, 2026 10:02 IST

    Entertainment News Live Updates: दीपिका कक्कड़ को एक और गंभीर बीमारी हुई

    लेटेस्ट व्लॉग में दीपिका कक्कड़ के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस के पति शोएब इब्राहिम ने बताया कि उन्हें बीते दो दिन से लगातार पेट में दर्द हो रहा था. वहीं जब उन्होंने डॉक्टर से जांच कराई और सीटी स्कैन कराया तो उन्हें पता चला कि एक्ट्रेस के पेट में सिस्ट है. बता दें, कि इस समय एक्ट्रेस का लिवर कैंसर ट्रीटमेंट चल रहा है.



  • Feb 23, 2026 09:31 IST

    Entertainment News Live Updates:पॉजिटिव और नेगेटिव कमेंट्स को कैसे लेती हैं समांथा

    समांथा रुथ प्रभु ने हाल ही में पॉजिटिव और नेगेटिव कमेंट्स को वो कैसे लेती हैं, इस पर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा कि न तो तारीफ उन्हें ज्यादा प्रभावित करती है और न ही ट्रोलिंग. लेकिन अगर कोई उनकी निजी जगह में नेगेटिविटी फैलाने की कोशिश करता है, तो वो उसे तुरंत ब्लॉक कर देती हैं.

    SAMANTHA (2)
    SAMANTHA Photograph: (SAMANTHA (Instagram))



  • Feb 23, 2026 09:12 IST

    Entertainment News Live Updates: 'दो दीवाने शहर में' का केल्कशन

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'दो दीवाने शहर में' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 1.31 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ तीन दिनों की कुल कमाई अब 4.06 करोड़ रुपये हो गई है. पढ़ें पूरी खबर-



  • Feb 23, 2026 09:11 IST

    Entertainment News Live Updates: अस्सी का तीन दिन का कलेक्शन

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'अस्सी' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को फिल्म ने 1.37 करोड़ कमाए. इसी के साथ फिल्म की तीन दिनों की कुल कमाई अब 3.97 करोड़ रुपये हो गया है. पढ़ें पूरी खबर-



  • Feb 23, 2026 08:22 IST

    फरहान अख्तर की फिल्म को मिला BAFTA Award

    फरहान अख्तर के Excel Production ने इतिहास रच दिया है. पहली बार BAFTA Awards 2026 में मनीपुरी भाषा में बनी एक्टर की फिल्म Boong को Best Children’s and Family Film कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है.



  • Feb 23, 2026 08:20 IST

    Entertainment News Live Updates: BAFTA अवॉर्ड्स में आलिया भट्ट ने हिंदी में दी स्पीच

    आलिया भट्ट को BAFTA में बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म प्रेजेंट करने के लिए स्टेज पर बुलाया गया. एक्ट्रेस ने आते ही अपनी स्पीच हिंदी में दी और बाद में मतलब भी समझाया. एक्ट्रेस का ये वीडियो खूब वायरल  हो रहा है और लोग उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं. 



vijay deverkonda Rashmika Mandanna Bafta awards
Advertisment