/newsnation/media/media_files/2026/02/23/do-deewane-seher-mein-assi-2026-02-23-09-04-26.jpg)
Do Deewane Seher Mein-Assi Photograph: (Zee Studios-T-Series)
Assi-Do Deewane Seher Mein Box Office Collection: हर हफ्ते सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होती है और इस बार 20 फरवरी को दो अलग-अलग जॉनर की फिल्में थिएटर पर देखने को मिली. जिनमें एक सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और मृणाल ठाकुर ( Mrunal Thakur ) की रोमांटिक फिल्म 'दो दीवाने शहर में' और दूसरी तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की कोर्टरूम ड्रामा 'अस्सी' है. अब दोनों फिल्मों का पहले संडे का कलेक्शन सामने आ गया है. चलिए जानते हैं, किसने बाजी मारी है.
'दो दीवाने शहर में' का केल्कशन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'दो दीवाने शहर में' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 1.31 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ तीन दिनों की कुल कमाई अब 4.06 करोड़ रुपये हो गई है.
अस्सी का तीन दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'अस्सी' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को फिल्म ने 1.37 करोड़ कमाए. इसी के साथ फिल्म की तीन दिनों की कुल कमाई अब 3.97 करोड़ रुपये हो गया है.
ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय से लेकर शाहरुख खान तक, आलिया भट्ट से पहले विदेशी मंच पर हिंदी में स्पीच दे चुके हैं ये सेलेब्स
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us