ऐश्वर्या राय से लेकर शाहरुख खान तक, आलिया भट्ट से पहले विदेशी मंच पर हिंदी में स्पीच दे चुके हैं ये सेलेब्स

Bollywood Celebs Speech in Hindi: बाफ्टा अवॉर्ड में हिंदी बोलने के लिए आलिया भट्ट छाई हुई हैं. लेकिन एक्ट्रेस से पहले भी कई सेलेब्स विदेशी मंच पर भारतीय भाषा बोल चुके हैं.

Bollywood Celebs Speech in Hindi: बाफ्टा अवॉर्ड में हिंदी बोलने के लिए आलिया भट्ट छाई हुई हैं. लेकिन एक्ट्रेस से पहले भी कई सेलेब्स विदेशी मंच पर भारतीय भाषा बोल चुके हैं.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Alia Bhatt-Aishwarya Rai

Alia Bhatt-Aishwarya Rai Photograph: (Social Media X)

Bollywood Celebs Speech in Hindi: एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को पहली बार BAFTA में अवॉर्ड प्रेजेंट करने का मौका मिला, जहां दुनियाभर के फिल्मी जगत के कई कलाकार शामिल हुए.  आलिया को BAFTA में बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म प्रेजेंट करने के लिए स्टेज पर बुलाया गया. इस दौरान उन्होंने हिंदी में स्पीच दी और लोगों का दिल जीत लिया. लेकिन क्या आपको पता है कि आलिया से पहले भी कई सेलेब्स विदेशी मंच पर भारतीय भाषा बोल चुके हैं. चलिए जानते हैं, इस बारे में-

Advertisment

1. ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai)

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का आता है. ऐश्वर्या एक, दो नहीं बल्कि कई बार विदेशी मंच में हिंदी में स्पीच दे चुकी हैं. ऐश्वर्या अक्सर विदेश के कई इंवेंट्स में शामिल होती है और वो हिंदी बोलकर लोगों को संबोधन करती है. इतनी ही नहीं, जब साल 1994 में ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था, तब भी उन्होंने हिंदी में अपनी बात रखकर अपनी संस्कृति का सम्मान किया था.

2. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति को गर्व से पेश कर चुके हैं. साल 2024 में लोकार्नो फिल्म महोत्सव में अवॉर्ड लेते समय भी किंग खान ने लोगों का अभिवादन नमस्ते और धन्यवाद के साथ किया था. वहीं, कई बार शाहरुख स्टेज पर हिंदी में अपनी फिल्मों के डायलॉग बोल चुके हैं. 

3. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

प्रियंका चोपड़ा भले ही अब ज्यादातर हॉलीवुड फिल्मों में नजर आती है. लेकिन वो अपनी जड़ों को नहीं भूली हैं. एक्ट्रेस अक्सर  विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हिंदी में बातचीत करती है. स्टेज पर हिंदी में बोलकर वो लोगों का अभिवादन करने से कभी भी पीछे नहीं हटती है.

4. आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

अब इस लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम भी जुड़ गया है. आलिया ने हाल ही में बाफ्टा में अवॉर्ड देते हुए कहा, 'नमस्कार, अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेजी में नहीं है. अभी से आप सबटाइटल की तरफ ना जाएं. मैं हिंदी में ये कह रही थी कि जो हमारा अगला अवॉर्ड है, वो एक ऐसी फिल्म के लिए है जिसकी भाषा अंग्रेजी नहीं है. क्योंकि फिल्में तो ढेर सारी अलग-अलग भाषाओं में बोलती हैं, लेकिन हम हमेशा जिस चीज की तारीफ करते हैं, वो है सिनेमा की भाषा और वो भाषा तो हम सब बहुत अच्छे से समझते और बोलते हैं.'

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: BAFTA अवॉर्ड्स में आलिया भट्ट ने हिंदी में दी स्पीच, तो फरहान अख्तर की फिल्म ने रचा इतिहास

Bafta awards Alia Bhatt
Advertisment