/newsnation/media/media_files/2026/03/08/anurag-doval-2026-03-08-18-48-39.jpg)
Anurag Doval
UK07 Rider Anurag Dobhal: यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने बीती रात अपनी कार से सुसाइड करने की कोशिश की, जिसमें उन्हें कई गंभीर चोटें आईं. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया. अभी उन्हें ICU भर्ती किया गया है. इससे पहले उन्होंने एक वीडियो में बताता था कि वो अपनी फैमिली के मैंटल टॉर्चर से बहुत परेशान हो चुके थे. जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया. इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई है. फैंस से लेकर सेलिब्रिटी सब दंग रह गए कि आखिर उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला क्यों लिया. प्रिंस नरूला, रजत दलाल, अली गोनी, एल्विश यादव और मुनव्वर फारूकी समेत कई सेलिब्रेटी ने अनुराग के सपोर्ट में खड़े हो गए हैं. आइए इस खबर में जानते हैं अनुराग को लेकर किसने क्या बात कही?
मेंटल हेल्थ का मजाक मत बनाओ
मुनव्वर फारूकी की एक समय में अनुराग डोभाल संग राइवलर थी. लेकिन अब उन्होंने अनुराग के सपोर्ट में बोला है. मुनव्वर ने मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए कहा कि मेंटल हेल्थ बहुत रियल होती है. हमें उस शख्स से बात करनी चाहिए. अगर कोई सोशल मीडिया पर अपनी मेंटल हेल्थ शेयर करता है तो लोग बोलते हैं कि व्यूस के लिए कर रहा है. हम उसका मजाक उड़ाने लग जाते हैं. मुनव्वर ने कहा कि लोगों को ऐसा नहीं कहना चाहिए आपको सोचना चाहिए कहीं वो व्यूस के लिए न कर रहा है तो इसके क्या आप जिम्मेदार होंगे? दुनिया में हर किसी मर्द के लिए उसकी फैमिली बहुत इंपोर्टेंट होती है. कभी किसी को मेंटल हेल्थ को लेकर ट्रोल नहीं करना चाहिए. इसके अलावा उन्होंने बताया कि उन्होंने अनुराग से बात करनी कोशिश की, जब ये मामला सामने आया है. अंत उन्होंने यही कहा कि किसी की मेंटल हेल्थ का मजाक मत उड़ाओ.
#MunawaraFaruqui Comes In Support Of #UK07Rider AKA #AnuragDohbal . pic.twitter.com/qQiQ3kGFmm
— samacharlelo (@samacharlelo) March 8, 2026
सुसाइड को सपोर्ट नहीं करता किसी भी हालत में
रजत दलाल ने इंस्टग्राम पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि सब के 10 ओपिनियन है मुझे नहीं पता कि क्या सही क्या नहीं. किसके घर क्या चल रहा है. लेकिन जो ये वीडियो देख रहा है मुझे बताओ कि किसके साथ दिक्कत नहीं है? जो परेशानी है उससे लड़ो. किसी की बॉडी में दिक्कत है तो कोई जुए में पैसे हार जाता है? तुम्हारे पास इतनी ऑडियंस है तुम उनको क्या इन्फुलेंस कर रहो हो सुसाइड कर लो और मर जाओ. मैं सुसाइड को एक पर्सेंट भी सपोर्ट नहीं करता हूं. तुम्हारे बच्चा दुनिया आने वाला है, इतनी खुशी की चीज है और तुम अपनी जिंदगी खत्म करने जा रहे हो. इस दुनिया में ऐसी कोई चीज नहीं जिसका सोल्यूशन न हो. अगर कोई परेशानी है तो फोन कर लो किसी से बात कर लो.
सबकुछ जल्दी ठीक हो जाए
वहीं एल्विश यादव ने एक्स पर अनुराग डोभाल के लिए पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, हालांकि मैं किसी के पर्सनल मैटर और फैमिली मैटर में नहीं बोलता लेकिन अनुराग भाई के साथ जो भी चल रहा है मैं आशा करता हूं सबकुछ जल्दी से ठीक हो जाए.
Although me kisi ke personal matter me ya family matter me nahi bolta but jo bhi Anurag bhai k sath chalra hai i hope jaldi theek hojaye
— Elvish Yadav (@ElvishYadav) March 8, 2026
Get well soon Anurag bhai🙏🏻♥️
अली गोनी ट्रोलर्स से कहा- शर्म करो
एक्टर अली गोनी ने कहा कि अनुराग डोभाल ने अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में लोगों से शेयर की जो भी उसकी लाइफ में चल रहा है लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या किया? उसका मजाक बनाया. उसको ट्रोल किया? अब उसने हाईवे पर कार से सुसाइड करने की कोशिश की. भगवान करे वो ठीक हो लेकिन ये कड़वी सच्चाई है. आपको शर्म आनी चाहिए भगवान सब देख रहा है.
Aly Goni sends prayers and support to Anurag Dobhal after his suicide attempt and calls out online trolls for their insensitive comments#UK07#anuragdobhalpic.twitter.com/lkEvHHe81m
— 𝕏-SAGU🚩ᵀᵒˣᶦᶜ ¹⁹ ⁰³ ²⁶ (@sagu_itx_) March 8, 2026
प्रिंस नरूला ने अनुराग का किया सपोर्ट
वहीं, प्रिंस नरूला ने अनुराग के सपोर्ट में बोलते हुए कहा कि इसी बारे में हम शो में बात करते हैं कि लोगों को कभी-कभी अपनी सच्चाई को साबित करने के लिए जान देनी पड़ती है वरना लोग उसे मजाक समझते हैं. लोग बोलते हैं ये ड्रामे कर रहा है, गेमर है. लोग ट्रोल करते हैं, इसलिए ट्रोलर्स से नफरत करता हूं. मैं आपसे कहना चाहता हूं उसको सपोर्ट करो.
A message for the trollers... please watch until the end.
— 𝑷𝒓𝒊𝒏𝒄𝒆 𝑵𝒂𝒓𝒖𝒍𝒂 𝑶𝒇𝒇𝒊𝒄𝒊𝒂𝒍 𝑭𝑪 👑 (@TeamPrinceOFC) March 7, 2026
We all are with you bhai 🩷 #AnuragDhobal@uk07rider#PrinceGang#PrinceNarulapic.twitter.com/w9N4tBJo48
ये भी पढ़ें: Women's Day 2026: करीना कपूर से हेमा मालिनी और अनुपम खेर तक, इन सेलेब्स ने दी वुमेन्स डे की शुभकामनाएं
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us