एल्विश यादव ने रितेश देशमुख की हीरोईन संग कर ली सगाई? फुकरा इंसान से भी जुड़ चुका है नाम

Elvish Yadav-Jiya Shankar Engagement: एल्विश यादव की सगाई के चर्चे हो रहे हैं. कहा जा रहा है कि उन्होंने रितेश देशमुख की एक्ट्रेस जिया शंकर संग सागई कर ली है. चलिए जानते हैं इस बारे में-

Elvish Yadav-Jiya Shankar Engagement: एल्विश यादव की सगाई के चर्चे हो रहे हैं. कहा जा रहा है कि उन्होंने रितेश देशमुख की एक्ट्रेस जिया शंकर संग सागई कर ली है. चलिए जानते हैं इस बारे में-

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Jiya Shankar-Elvish Yadav

Jiya Shankar-Elvish Yadav Photograph: (Elvish Yadav Instagram)

Elvish Yadav-Jiya Shankar Engagement: सोशल मीडिया पर फेमस इंफ्लूएंसर और बिग बॉस ओटीटी के विनर एल्विश यादव की सगाई के चर्चे हो रहे हैं. दरअसल, हाल ही में एल्विश ने रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की एक्ट्रेस जिया शंकर का हाथ थामे एक फोटो शेयर की, जिसमें हसीना के हाथ में अंगूठी नजर आ रही है. ऐसे में दोनों की सगाई की खबरों तेज होने लगी. लोग जानना चाह रहे हैं कि क्या वाकई एल्विश यादव ने  और जिया शंकर की सगाई हो गई है?

Advertisment

कैसे शुरू हुई सगाई की चर्चा?

Elvish-Jiya
Elvish-Jiya Photograph: (Elvish-Jiya (Instagram))

दरअसल, ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब एल्विश यादव ने इंस्टाग्राम स्टोरी एक तस्वीर शेयर की. पोस्ट में वो किसी लड़की का हाथ थामे नजर आ रहे थे, जिसकी उंगली में अंगूठी थी. वहीं, पोस्ट में उन्होंने जिया शंकर को टैग किया था. साथ ही कैप्शन में लिखा था- ' प्यार को एक और मौका दिया और फिर दो दिल मिल गए.' इसके बाद से ही फैंस दोनों की सगाई की बात करने लगे. हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है ये तो एल्विश या फिर जिया ही बात सकते हैं. बता दें, जिया और एल्विश को साथ में बिग बॉस ओटीटी में देखा गया था.

फुकरा इंसान से भी जुड़ चुका है नाम

इसके अलावा आपको बता दें कि जिया शंकर का नाम एल्विश से पहले बिग बॉस ओटीटी फेम और  यूट्यूबर फुकरा इंसान (Fukra Insaan) यानि अभिषेक मलहान संग भी जुड़ चुका है. दोनों की सगाई और शादी तक की खबरें सुनने को मिली है. हालांकि जिया और फुकरा ने तब इन खबरों को खारिज कर दिया था. वर्कफ्रंट की बात करें तो जिया को रितेश देशमुख की फिल्म वेड में देखा गया था और उन्होंने बिग बॉस ओटीटी भी किया था. वहीं, एल्विश यादव को हाल ही में लाफ्टर सेफ 3 में देखा गया था.

ये भी पढ़ें- TRP List: तुलसी के आगे नहीं निकल पा रहा कोई शो, 'अनुपमा' से लेकर 'नागिन 7' का ऐसा रहा हाल

Riteish Deshmukh Fukra Insaan jiya shankar Elvish Yadav
Advertisment