अक्षय खन्ना के ‘दृश्यम 3’ छोड़ने पर प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'सक्सेस उनके सिर चढ़ गई है'

Drishyam 3 Producer on Akshaye Khanna: ‘दृश्यम 3’ फिल्म के प्रोड्यूसर मंगत राम पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा अक्षय खन्ना के सिर पर सक्सेस चढ़ गई है.

Drishyam 3 Producer on Akshaye Khanna: ‘दृश्यम 3’ फिल्म के प्रोड्यूसर मंगत राम पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा अक्षय खन्ना के सिर पर सक्सेस चढ़ गई है.

author-image
Uma Sharma
New Update
Drishyam 3 Producer on Akshaye Khanna

Drishyam 3 Producer on Akshaye Khanna

Drishyam 3 Producer on Akshaye Khanna: अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता को एंजॉय कर रहे हैं. फिल्म में उनके रहमान डकैत के किरदार को दर्शकों से खूब सराहना मिली है और इसी के साथ उनकी लोकप्रियता भी चरम पर पहुंच गई है. इसी बीच खबर आई है कि अक्षय खन्ना ने सुपरहिट फ्रेंचाइज़ी ‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट से किनारा कर लिया है. पहले कहा जा रहा था कि एक्टर ने फीस और अन्य शर्तों की वजह से फिल्म छोड़ी है, लेकिन अब ‘दृश्यम 3’ के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने इस पूरे विवाद की असली वजह का खुलासा किया है.

Advertisment

“वो विग पहनना चाहते थे”

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कुमार मंगत पाठक ने बताया कि अक्षय खन्ना के साथ फिल्म का ऑफिशियल कॉन्ट्रैक्ट साइन हो चुका था और कई दौर की बातचीत के बाद उनकी फीस भी तय हो गई थी. उन्होंने कहा, “हमने अक्षय खन्ना के साथ एग्रीमेंट किया था. फीस पर भी दोनों पक्षों की सहमति थी. इसके बाद उन्होंने जिद की कि वो विग पहनना चाहते हैं. लेकिन निर्देशक अभिषेक पाठक ने उन्हें समझाया कि यह प्रैक्टिकल नहीं होगा, क्योंकि ‘दृश्यम 3’ एक सीक्वल है और इससे फिल्म की कंटीन्यूटी पर असर पड़ेगा.”

कुमार मंगत के मुताबिक, अक्षय ने शुरुआत में यह मांग छोड़ दी थी, लेकिन बाद में उनके करीबी लोगों की सलाह पर उन्होंने फिर से विग पहनने की शर्त रखी. निर्देशक इस पर चर्चा के लिए भी तैयार थे, लेकिन तभी अक्षय ने साफ कह दिया कि वो अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते.

“सेट पर उनकी एनर्जी टॉक्सिक है”

प्रोड्यूसर ने अक्षय खन्ना के प्रोफेशनल बिहेवियर को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, “यह पहली बार नहीं है जब उनके व्यवहार को लेकर समस्याएं आई हों. जब मैंने 2019 में उनके साथ ‘सेक्शन 375’ बनाई थी, तब भी कई लोगों ने हमें उनके नॉन-प्रोफेशनल रवैये के कारण उनके साथ काम न करने की सलाह दी थी. सेट पर उनकी एनर्जी टॉक्सिक होती है.” उन्होंने आगे कहा कि ‘सेक्शन 375’ और ‘दृश्यम 2’ के बाद ही अक्षय को बड़े ऑफर मिलने शुरू हुए. इससे पहले वो कई साल तक काम के बिना घर पर बैठे थे.

“अकेले दम पर 50 करोड़ भी नहीं कमा पाएंगे”

कुमार मंगत ने अक्षय खन्ना की हालिया सफलता और स्टारडम की धारणा पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “दृश्यम फ्रेंचाइज़ी में लीड रोल अजय देवगन का है. ‘छावा’ विक्की कौशल की फिल्म है और ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह की. अगर अक्षय अकेले फिल्म करें, तो भारत में उनकी फिल्म 50 करोड़ भी नहीं कमा पाएगी.” उनका कहना था कि कई कलाकार मल्टी-स्टारर फिल्मों की सफलता के बाद खुद को सुपरस्टार समझने लगते हैं और अक्षय खन्ना के साथ भी यही हुआ है.

“सफलता उनके सिर चढ़ गई”

प्रोड्यूसर ने कहा, “उन्होंने हमसे कहा कि ‘धुरंधर’ मेरी वजह से चल रही है. उन्हें समझना चाहिए कि किसी फिल्म की सफलता के पीछे कई फैक्टर होते हैं. लेकिन उन्हें लगने लगा कि वो सुपरस्टार बन गए हैं और सफलता उनके सिर चढ़ गई है.”

ये भी पढ़ें: कंडोम फैक्ट्री की मालकिन हैं तान्या मित्तल, खुद बताया कैसे होती है इसकी टेस्टिंग

dhurandhar akshaye khanna Drishyam 3
Advertisment