21 करोड़ नहीं ये थी Akshaye Khanna की 'दृश्यम 3' छोड़ने की वजह, अजय देवगन ने भी दिया ऐसा रिएक्शन

Akshaye Khanna On Drishyam 3: दृश्यम 3 से अक्षय खन्ना के बाहर होने की खबर ने सबको चौंका दिया. अब इस खबर पर डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के दृश्यम 3 छोड़ने की असली वजह बताई है जिस पर अजय देवगन ने भी रिएक्ट किया है.

Akshaye Khanna On Drishyam 3: दृश्यम 3 से अक्षय खन्ना के बाहर होने की खबर ने सबको चौंका दिया. अब इस खबर पर डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के दृश्यम 3 छोड़ने की असली वजह बताई है जिस पर अजय देवगन ने भी रिएक्ट किया है.

author-image
Khushi Samarjeet Giri
New Update
Drishyam 3 Director abhishek pathak reveals truth behind why akshaye khanna leave know Ajay Devgn Re

Photograph: (Panorama Studios)

Akshaye Khanna On Drishyam 3: धुरंधर की सफलता के बाद जहां अक्षय खन्ना की तारीफ हर तरफ हो रही थी वहीं अचानक उनके दृश्यम 3 से बाहर होने की खबर ने सबको चौंका दिया. सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि एक्टर ने मोटी फीस की डिमांड रखी दी थी. इस बीच दृश्यम 3 के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि आखिर अक्षय खन्ना ने फिल्म से हाथ क्यों खींचा.

Advertisment

'भविष्य में कोई सोलो फिल्म करके दिखाएं'

अभिषेक पाठक ने बताया कि, पैसा इस फैसले की वजह बिल्कुल नहीं था. अक्षय खन्ना को स्क्रिप्ट पसंद आई थी. एक्टर का लुक और कॉस्ट्यूम तक फाइनल हो चूका था. यहां तक कि कॉन्ट्रैक्ट भी साइन हो गया था. लेकिन 'धुरंधर' की रिलीज से ठीक एक दिन पहले अक्षय ने फिल्म छोड़ने का फैसला किया. दरअसल, किरादर के लुक को लेकर मतभेद थे. कहानी वहीं से आगे बढ़नी थी जहां दृश्यम 2 खत्म हुई थी ऐसे में अक्षय की हेयर विग की डिमांड फिजूल रही. डायरेक्टर ने आगे कहा कि, 'मैं उनको चैलेंज करता हूं कि वो भविष्य में कोई सोलो फिल्म करके दिखाएं.' इसी वजह से बात अटक गई और अक्षय ने फिल्म को ना कहा.'

अजय ने दिया ऐसा रिएक्शन 

इस पूरे मसले पर अजय देवगन (Ajay Devgn) का रिएक्शन भी सामने आया है. अभिषेक के मुताबिक, अजय ने साफ कहा कि ये मामला मेकर्स और अक्षय के बीच का है और आगे जो सही लगे, वही किया जाए. वहीं फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो 2 अक्टूबर 2026 पर आएगी और अब फैंस को नए किरदारों के साथ कहानी आगे बढ़ते देखने का इंतजार है.

ये भी पढ़ें: गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई Tamannaah Bhatia, देखें लिस्ट में किस-किस ऐक्ट्रेसेस का नाम शामिल

Ajay Devgn Drishyam 3 akshaye khanna
Advertisment